तीन दिन से लापता कुरुद के फ्लेक्स व्यवसायी की लाश बालोद जिले के गुंडरदेही क्षेत्र के एक गांव में मिलने से सनसनी फैल गई है।सूचना पर पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया और शव पीएम कराने भेजा। मौत की वजह पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।
गुरुवार को गुंडरदेही पुलिस से सूचना मिली कि मनोज अस्पताल में है देखने आ जाओ।मनोज की लाश देख परिजन बिफर गए। पुलिस के मुताबिक मनोज की लाश ग्राम बोरगहन गुंडरदेही क्षेत्र के पास मिला था। मौके से पॉइजन मिला है। बहरहाल उसकी मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। परिजनों ने बताया कि मनोज फ्लेक्स का काम करता था। कई महीने से काम ठप पड़ गया था, जिससे वह काफी हताश और निराश था। साथ ही उनका स्वास्थ्य भी खराब चल रहा था।

Categorized in: