मनेन्द्रगढ़ कप-2026 रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेण्ट के फाइनल में भगत सिंह वार्ड क्रमांक 17 बना चैम्पियन

फाइनल मुकाबले में वार्ड क्र.22 की टीम को 55 रनों के बड़े अंतर से हराया

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)। मनेन्द्रगढ़ कप 2026 रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को शहर के मिनी स्टेडियम में रंगारंग समारोह के बीच खेला गया जिसमें वार्ड क्रमांक 17 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वार्ड क्रमांक 22 की टीम को हराकर चैंपियन बनी । 12 दिनों तक चले क्रिकेट के इस महाकुंभ में वार्ड 17 के विजेता बनने पर समर्थक जश्न में डूब गए। फाइनल मैच का लुत्फ उठाने के लिए मिनी स्टेडियम में खेलप्रेमियों का सैलाब उमड़ पड़ा।प्रेसीडेंट क्लब द्वारा आयोजित मनेन्द्रगढ कप का समापन समारोह प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य , भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले एवं ‌नपाध्यक्ष प्रतिमा यादव की उपस्थिति में बहुत ही गरीमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। लगातार सोलह वर्षों से आयोजित होने वाला फ्लट लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के सोलहवे वर्ष में वार्ड क्रमांक 17 व 22 के‌ बीच ‌फाइनल मुकाबला हुआ । जहाँ वार्ड क्रमांक ‌17 की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी चुना। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वार्ड क्रमांक 17 की टीम के ओपनर अभिषेक और संजय ने टीम को अच्छी शुरूआत प्रदान की संजय के द्वारा 31 गेंद पर 78 रन के शानदार प्रदर्शन से निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खो कर‌ 135 रन बनाया । गेंदबाजी में वार्ड क्रमांक 22 के गेंदबाज अंगद, मेहताब, सुमित, मनीष और फ़ैज़ ने एक एक विकेट हासिल किया । 135 रनो का पीछा करने उतरी वार्ड क्रमांक 22 की‌ टीम के श्रेयस 30 , सुमित 20 रनो की पारी के बावजूद पूरी टीम 80 रन बना कर आल आउड हो गयी । गेंदबाजी में ‌वार्ड क्रमांक ‌17 के‌ गेंदबाज संजय ने दो, अभिषेक ने तीन सागर ने‌ दो विकेट, शिवम और निखिल ने एक एक विकेट हासिल किया ।इस तरह वार्ड क्रमांक 17 ने फाइनल मैच 55 रनो से जीत कर मनेन्द्रगढ़ कप 2026 पर अपना नाम दर्ज करा लिया। ऑलराउंडर संजय ने‌ दो विकेट के साथ ही 78 रनो की अर्ध शतकीय पारी खेली जिससे उन्हें मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया । मैच में ‌अंपायर की भूमिका अजय सिंह व अमन ने की। स्कोरिंग शुभम सिंह एवं कमेंट्री में ‌प्रकाश त्रिपाठी व रमणीक रैना ने‌ आंखों देखा हाल सुनाया। विजेता व उपविजेता टीम को‌ शानदार ट्राफी के साथ अन्य पुरस्कार प्रदान किया गया ।व्यक्तिगत पुरस्कारों में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार वार्ड क्र. 17 के खिलाड़ी अभिषेक बढेरा को दिया गया। वहीं बेस्ट बॉलर विक्की , बेस्ट बैट्समैन श्रेयस सिन्हा व बेस्ट फिल्डर गगन को प्रदान किया गया। इस अवसर पर पूरे टूर्नामेंट में शानदार अंपायरिंग के लिए अजय सिंह और अमन को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, पूर्व नपा अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी, लखनलाल श्रीवास्तव, दिनेश्वर मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, अमित पोद्दार, निखिल जायसवाल, गौरव राघव, अनिल प्रजापति, अजय जायसवाल, जमील शाह, गिरधर जायसवाल, श्रीमती नीलू जायसवाल, संजय सिंह सेंगर, दुर्ग विजय सिंह, अधिवक्ता अजय पांडेय, सूरजभान सिंह, हफ़ीज़ मेनन, शिव यादव, अतुल सोनी, स्वाति मिश्रा, बबिता सिंह, रोहित वर्मा, राम मनोहर शाह, बबलू जायसवाल, अशोक खटीक, मनोज नेताम, शुभांशु पोद्दार आदि मंचासीन रहे। हजारों की संख्या में
उपस्थित खेल प्रेमियों एवं टीम के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रेसीडेण्ट क्लब मनेन्द्रगढ़ द्वारा खेल प्रतिभाओं को उभारने एवं स्वस्थ्य मनोरंजन के उद्देश्य से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता ने एक इतिहास का सृजन किया है। उन्होंने जनभावनाओं के अनुरूप मनेन्द्रगढ़ में खेल प्रतिभाओं को उभारने हर सुविधाएं मुहैया कराए जाने आश्वस्त करते हुए मनेन्द्रगढ़ प्रेसिडेंट क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता आशीष सिंह के द्वारा पिछले वर्ष मांग की गई मिनी स्टेडियम में और ज्यादा सिटिंग व्यवस्था को बढ़ाये जाने की घोषणा की पूर्ति करते हुए 98 लाख रुपये के टेंडर होने की बात बताते हुए जल्द उसका भूमिपूजन किये जाने की घोषणा की साथ ही मनेन्द्रगढ़ प्रेसिडेंट क्लब् के अध्यक्ष अधिवक्ता आशीष सिंह की मांग पर मिनी स्टेडियम में 24 लाख रूपये की और फ्लड लाइट लगवाये जाने की घोषणा की गई। वही नपा अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव ने क्लब की सराहना करते हुए शहर के खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले और पूर्व नपा अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी ने भी आयोजन समिति की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिए। कार्यक्रम के दौरान शानदार आयोजन के लिए प्रेसीडेंट क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता आशीष सिंह को ट्राफी भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संचालक एवं प्रेसीडेण्ट क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता आशीष सिंह ने टूर्नामेण्ट में सहयोग प्रदान करने वाले सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष के टूर्नामेण्ट में सभी 22 वार्ड के खिलाड़ियों ने जिस खेल भावना का परिचय दिया है वह अपने आप में एक मिसाल है । उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट आने वाले कई वर्षों तक खिलाड़ियों के अनुशासन के लिए जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेण्ट आने वाले वर्षों में जनसहयोग से और भी भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा जिसमें शामिल खिलाड़ी प्रदेश और देश स्तर पर शहर का नाम रोशन करेंगे। समापन समारोह को सफल बनाने में प्रेसीडेण्ट क्लब के सुरजीत सिंह रैना, हरीश गुप्ता, अमित चावडा, अजय सिंह, महेंद्र सिंह चंदेल, स्वप्निल, सिन्हा, प्रकाश त्रिपाठी, गोलू रैना, विशाल जायसवाल, किशन, अमन, शुभम सिंह, पीयूष गुप्ता , याकूब, राम केशरवानी, जगजीत सिंह, दिव्य केशरवानी सहित अन्य सदस्यों, प्रायोजकों का सहयोग सराहनीय रहा।

Categorized in: