अंबिकापुर। सूरजपुर जिला के रामानुजनगर थाना अंतर्गत ग्राम पकनी में घर के सामने खड़ी कार और नवनिर्मित मकान को बस का चालक ठोकर मार दिया। बस मालिक के द्वारा कार का मरम्मत करा देने का आश्वासन देने के कारण वह घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराया था। 23 दिन पूर्व हुई दुर्घटना के मामले में पुलिस ने आरोपी बस चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
झिलमिली थाना क्षेत्र के ग्राम पकनी चेन्द्रा निवासी अमित तिर्की पिता दानियल धनी तिर्की 25 वर्ष ने पुलिस को बताया है कि 03 अप्रैल को वह अपने साथी निशांत ठाकुर के साथ निजी काम से ग्राम शिवपुर थाना रामानुजनगर में रहने वाले फैज मोहम्मद के घर सुबह करीब 05 बजे अपनी कार क्रमांक सीजी 29 एजी 9977 से आया था। कार को घर के पास सड़क के किनारे खड़ा करके वे अंदर बैठे थे, उसी समय काफी तेज किसी चीज से टक्कर होने की आवाज आई। बाहर निकले तो कार को बस क्रमांक सीजी 15 एबी 0475 का चालक तेज व लापरवाही पूर्वक चालन करते हुए सामने से ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था, वहीं बस नवनिर्मित सेट्रिंग लगे घर के अंदर घुस गई थी, जिससे मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा था। घटनास्थनी मौजूद लोगों ने चालक को बस बाहर निकाला, तो वह अपना नाम पुष्पेन्द्र पिता अनिल कुमार निवासी ग्राम जुनापारा सरभोका बैकुण्ठपुर बताया, जो वर्तमान में ग्राम पस्ता, थाना रामानुजनगर में अपने ससुराल में रहता है। घटना के बाद बस मालिक ने वाहन मरम्मत करा देने का आश्वासन दिया था, जिस कारण वह थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया था, बाद में बस मालिक वाहन का मरम्मत कराने से टालमटोल करने लगा। रिपोर्ट पर रामानुजनगर थाना पुलिस ने आरोपी बस चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Categorized in: