अंबिकापुर। घर का दरवाजा बलपूर्वक खोलकर देर रात अंदर घुसे युवक ने युवती को रुपये का प्रलोभन देकर संबंध बनाने के लिए प्रेरित किया। युवती के विरोध के बाद उसकी मंशा पूरी नहीं हुई तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। युवती के द्वारा मचाए गए शोर के बाद आरोपी युवक वहां से भागा, जिस पर परिवार के अन्य सदस्यों की नजर पड़ी। युवक की हरकत को देखकर सामाजिक मर्यादा का ख्याल रखते हुए अगले दिन गांव में बैठक आहूत की गई थी, लेकिन आरोपी देवप्रकाश बैठक में नहीं आया। इसके बाद मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज किया है।
युवती ने पुलिस को बताया है कि 22 अप्रैल, मंगलवार को वह अपने घर में दादी के साथ अलग-अलग कमरे में सो रही थी। रात करीब 1.30 बजे गांव का ही देवप्रकाश नेटी उसके घर में पत्थर फेंका और दरवाजा को पैर से मारकर अंदर घुस गया। आरोपी युवक उस कमरे तक पहुंच गया, जहां वह सो रही थी। युवक बदनियती से उसका हाथ पकड़ा, और युवती की नींद खुल गई। देवप्रकाश को सामने देखकर वह बोली कि चाचा आप दरवाजा खोलकर अंदर कैसे आ गए, इस पर आरोपी ने 200 रुपये लेकर गलत संबंध बनाने के प्रेरित किया। इसका विरोध करने पर वह गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती का शोर सुनकर उसकी दादी उठी, तो देवप्रकाश भाग गया। बगल में रहने वाले स्वजन ने आरोपी को भागते हुए देखा था। रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

 

Categorized in: