लखनपुर। पुरानी रंजिश को लेकर डंडा और धारदार वस्तु से गंभीर चोट पहुंचाकर युवक की हत्या करने के मामले में शामिल आरोपी को पुलिस ने चंद घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना के प्रयुक्त डंडा सहित अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरीकला निवासी मनमोहन सिंह ने 29 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि रिश्ते में भांजा मदन सिंह निवासी कंदरई नेवारडांड़ की ग्राम रजपुरीकला में मारपीट करके हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मनमोहन सिंह बताया कि मदन सिंह करीब 5-6 साल से उसके घर में रहकर पढ़ाई करता था, जो हाल में अपने घर कंदरई नेवाराडांड़ में ही रहता था, और बीच-बीच में रजपुरीकला घूमने आता था। 28 जुलाई को वह ग्राम रजपुरीकला आया था और अपने दोस्त के साथ घूम रहा था। रात्रि करीब 11 बजे के आस-पास भांजा मदन का दोस्त फोन करके बताया कि उसके भांजा मदन सिंह को पुरानी रंजिश को लेकर चिन्टू राम प्रजापति लाठी डंडा और धारदार वस्तु से मार दिया है। जब वह अपनी पत्नि के साथ रात में अपने भांजा मदन सिंह की खोजबीन करने के लिए निकला, तो वह नहीं मिला। 29 जुलाई को सुबह खेत के बाड़ी में मदन सिंह का शव मिला। मामले में थाना लखनपुर में धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया था।
मामले को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने थाना लखनपुर पुलिस टीम को आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना लखनपुर पुलिस टीम आरोपी के तलाश में लगी थी। विवेचना दौरान पुलिस ने घटनास्थल, शव निरीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के कथन के आधार पर आरोपी चिन्टू राम प्रजापति पिता जगदीश प्रजापति 30 वर्ष, निवासी रजपुरीकला, पखनापारा को गिरफ्तार किया और पूछताछ की तो उसने घटना दिनांक 28 जुलाई को रात करीब 8-9 बजे पुरानी रंजिश को लेकर मदन सिंह से वाद-विवाद और हाथपाई होने की जानकारी दिया। आरोपी बताया कि आसपास उपस्थित दोस्त बीच-बचाव कर लड़ाई छुड़वाने का प्रयास किए, इसी दौरान वह मौके पर पड़े डण्डा से मदन सिंह से मारपीट किया था। बाद में घर से धारदार वस्तु लाकर मदन सिंह को खोजकर पकड़ा और हत्या कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक सिदीयुस लकड़ा, प्रधान आरक्षक रवि सिंह, प्रधान आरक्षक पीताम्बर सिंह, आरक्षक जगेश्वर बघेल, राज जायसवाल सक्रिय रहे।

Categorized in: