प्रोडक्शन वारंट में आरोपी को लेकर पुलिस पहुंची, आरोपी को न्यायालय में पेश किया

अंबिकापुर। उठाईगिरी के मामले में कोतवाली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वृद्ध के द्वारा स्टेट बैंक से निकाले गए एक लाख 30 हजार रुपये बैग सहित पार कर दिया था। आरोपी आदतन अपराधी है, उसके विरुद्ध सीधी, अनूपपुर मध्य प्रदेश में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुखरी तिलंगापारा का रामधनी राम चौधरी 72 वर्ष बीते 13 जनवरी 2023 को स्टेट बैंक के मुख्य शाखा से चेक के माध्यम से एक लाख 30 हजार रुपये आहारित कर अपने बैग में रखा था। बैग में चेक बुक और दो नग पासबुक भी रखा था। रुपये आहरण करने के बाद घर जाते समय वह वेलकम होटल में नास्ता करने कि लिए रूका था। नास्ता करते समय वह बैग को बगल कुर्सी में रख दिया। इसी दौरान बैंक से रेकी करते होटल तक पहुंचे अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर उक्त बैग एवं बैग में रखे एक लाख 30 हजार रुपये की उठाइगिरी कर ली थी। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 379 भादवि का अपराध दर्ज कर पुलिस ने विवेचना में लिया। पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी का पता तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि सीधी जेल में निरुद्ध आरोपी संजय कुमार सिसोदिया द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस टीम न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी होने के बाद आरोपी संजय कुमार सिसोदिया 40 वर्ष निवासी भोलगढ़ थाना भालूमाडा जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश को सीधी जेल से लाकर घटना के संबंध में पूछताछ की तो उसने घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सतीश उपाध्याय, आरक्षक चंचलेश सोनवानी शामिल रहे।

Categorized in: