पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर सशक्त ऐप किया गया हैं तैयार
चोरी हुए दोपहिया एवं चारपाहिया वाहनों का डाटा ऐप पर उपलब्ध होने से चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों की हो रही सतत निगरानी
थाना कोतवाली एवं थाना मणिपुर पुलिस ने दर्ज अपराधों में सशक्त ऐप की सहायता से दुपहिया वाहनों को किया गया बरामद
अंबिकापुर।
⏩️ पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने अपने अनुभव के आधार पर और तकनीकी ज्ञान का उपयोग कर सरगुजा रेंज के सभी जिलों मे तैनात अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से विभाग द्वारा विभिन्न मामलों में संधारित किए गए महत्वपूर्ण जानकारी को सशक्त मोबाइल ऐप पर अद्यतन दर्ज कर उपयोग करने के निर्देश दिए हैं, इसी क्रम में जिला सरगुजा मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा के निर्देशन में सशक्त ऐप का प्रभावी रूप से उपयोग कर चोरी एवं अन्य मामलो मे उपयोग कर चोरी हुए मशरूका को बरामद करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
⏩️ इस ऐप के माध्यम से पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को चोरी हुए वाहनों से संबंधित मामलों में जांच-पड़ताल करने में महत्वपूर्ण जानकारी तत्काल सशक्त मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध हो रही है। सरगुजा पुलिस को सशक्त ऐप के माध्यम से वाहन चोरी के प्रकरणों मे सहयोग मिलना भी शुरू हो चुका है। थाना मणिपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 91 /23 धारा 379 भादवि एवं थाना मणिपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 110 /23 धारा 379 भादवि एवं थाना कोतवाली मे दर्ज 399/23 धारा 379 भादवि के अपराधों मे चोरी हुए कुल 04 दुपहिया वाहनों को बरामद करने में सफलता मिली है। मामले में संलिप्त आरोपियों को सरगुजा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
⏩️ सशक्त ऐप में चोरी हुए दुपहिया एवं चारपाहिया वाहनों के इंजन नंबर एवं चेचिस नंबर अद्यतन दर्ज किया गया है, जिससे रेंज के समस्त अधिकारी कर्मचारी विभिन्न चेकिंग अभियान के समय वाहनों के संदिग्ध होने पर मिलान किया जा सकता हैं।

Categorized in: