अम्बिकापुर। उत्तर से आ रही हवा के कारण छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके असर से सरगुजा संभाग भी कड़ाके की ठंड के चपेट में है। आज जिले में सुबह घना कोहरा छाया है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर से कम है। सुबह के समय भी वाहन चालकों लाइट ऑन कर वाहन चला रहे हैं। रात का पारा 4.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ेगा। राजधानी रायपुर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर में दिन में भी लोग ठंडे कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे हैं।

कई इलाकों में घना कोहरा
सरगुजा, रायपुर और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं जताई है। वहीं, पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया। पेंड्रा-अमरकंटक क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है।

कई जिले शीतलहर की चपेट में
मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के पेंड्रा, मरवाही, अंबिकापुर, सरगुजा, रायपुर और दुर्ग समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

ठंड के कारण सर्दी-बुखार के मरीज बढ़े
छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड में एक महीने में रायपुर के कई अस्पतालों में हाइपोथर्मिया के 400 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञों के मुताबिक, बच्चों का शरीर वयस्कों की तुलना में जल्दी ठंडा होता है।

Categorized in: