Gadar 2 Overseas Collection: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने साबित कर दिया कि ये इस साल की सबसे बड़ी हिट है। इस फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिन में ही ढाई सौ करोड़ का आंकड़ा पास कर लिया है। जल्द ही तारा सिंह की ये ब्लॉकबस्टर मूवी तीन सौ करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। इस वक्त मूवी की पूरी स्टारकास्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर फूली नहीं समा रही है, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ‘गदर 2’ जहां एक तरफ भारत में छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ विदेश में फ्लॉप साबित हो रही है। जानिए विदेश में फिल्म का क्या हाल है…

विदेश में नहीं चला तारा सिंह के हैंडपंप का जादू
सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का भारतीय फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, लेकिन ओवरसीज में इस इसका जादू नहीं चल पाया।  भारत में ये मूवी जहां 300 करोड़ का आंकड़ा छूने जा रही है, वहीं विदेश में ये अभी तक 20 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है।

अब तक हुआ इतना कलेक्शन
गदर 2 की ओवरसीज यानी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म विदेश में फ्लॉप साबित होती दिख रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार सनी की फिल्म ने पहले वीकेंड जहां महज 2.1 मिलियन यानी कि 17.44 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं, छठे दिन भी ये फिल्म 5 मिलियन का आंकड़ा छूने को संघर्ष कर रही है। ऐसे में आंकड़ों को देखकर साफ पता चल रहा है कि विदेश में इसका डब्बा गुल है।

Categorized in: