बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने ‘गदर-2’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी की है। तारा सिंह के अवतार में सनी देओल फिर एक बार सुपरहिट हो गए हैं। IMDb के साथ एक हालिया इंटरव्यू में सनी देओल ने नई पीढ़ी के कलाकारों को एडवाइज देते हुए कहा कि उन्हें बॉडी बनाने की बजाए अपनी एक्टिंग पर फोकस करना चाहिए। मालूम हो कि 65 वर्षीय Gadar: Ek Prem Katha के एक्टर सनी देओल ने फिल्म इंडस्ट्री में एक पूरे दौर को बदलते हुए देखा है।

सनी देओल बोले- हम बॉडीबिल्डर नहीं हैं
सनी देओल ने कहा, “बॉडीबिल्डिंग करना और डांस करना छोड़िए। अपनी एक्टिंग पर फोकस कीजिए। आपके पास हुनर है और उसे ही आगे बढ़ाइए, क्योंकि हमें उसी की जरूरत है। हम लोग बॉडीबिल्डर्स नहीं है। आपको फिट होना चाहिए, मजबूत और स्वस्थ होना चाहिए, और जाहिर तौर पर संगीत भी हमारी संस्कृति का एक हिस्सा है। मुझे पता है कि आप सभी ने मेरी पुरानी फिल्में देखी हुई हैं, और भी कई कलाकारों की। इनमें से कई बहुत अच्छा कर रहे हैं।

‘गदर-1’ और ‘गदर-2’ की कहानी में फर्क
“उन्हें अपना हीरो बनाइए, ना कि उन लोगों को जो कि सिर्फ मसल्स बनाकर इधर-उधर घूम रहे हैं।” बता दें कि गदर-2 में अमीषा पटेल फिर एक बार सकीना का किरदार निभाती नजर आई हैं और इस बार तारा सिंह अपने बेटे चरणजीत को बचाने पाकिस्तान जाते हैं। साल 2001 में आई फिल्म ‘गदर’ की कहानी 1945 के दौर में बुनी गई थी, वहीं ‘गदर-2’ की कहानी 1917 के दौर में बुनी गई है। अक्षय कुमार ने कहा, “आपको ऐसा लगता है कि यह बहुत पुरानी फिल्म है, लेकिन हमने यही जॉनर तैयार किया है।”

पहले से कितनी बदल चुकी है फिल्ममेकिंग?
बीते कुछ सालों में फिल्ममेकिंग कितनी बदली है? इस सवाल के जवाब पर सनी देओल ने कहा, “फिल्ममेकिंग बदली नहीं है, यह बेहतर हुई है। तकनीक बेहतर हुई है, और अब तो यह और भी ज्यादा तेजी से इंप्रूव हो रही है। हालांकि हमें कहानियों के साथ बहुत इवॉल्व करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आखिर में हमारा कल्चर, हमारी वैल्यूज, हमारा इतिहास वही रहने वाला है जो वह है। आज की पीढ़ी जानना चाहती है कि वो कौन हैं, वो आज यहां तक कैसे पहुंचे हैं।”

Categorized in: