बिग बॉस ओटीटी 2 का फिनाले सोमवार को है। फैंस फिनाले को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि सभी जानना चाहते हैं कि इस सीजन का विनर कौन होगा। वैसे तो टॉप 5 कंटेस्टेंट्स फाइनल में पहुंचे हैं जैसे कि एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका ध्रुवे। लेकिन सोशल मीडिया पर जो टक्कर चल रही है वो है एल्विश यादव और फुकरा इंसान के बीच। यही देखकर हिंदुस्तान ने एक पोल करवाया जिसके जरिए हमने सबसे पूछा कि एल्विश और फुकरा में से आपको कौन विनर लगता है तो जानें इसका क्या रिजल्ट आया?

क्या आया रिजल्ट
हमने जो पोल किया उसपर जो रिजल्ट आया है उसमे एल्विश यादव विनर बने हैं। 65 प्रतिशत लोगों ने एल्विश यादव को वोट दिया है वहीं 35 प्रतिशत ने फुकरा इंसान को। तो इस हिसाब से 65 प्रतिशत लोगों को लगता है कि एल्विश ही इस सीजन के विनर बनेंगे।

फिनाले में कौन आएगा गेस्ट
बता दें कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 के फिनाले में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे आएंगे। दोनों अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के प्रमोशन के लिए आएंगे। इस दौरान दोनों स्टार्स सलमान खान और फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करेंगे।

आज होगा लाइव कॉन्सर्ट
बता दें कि आज यानी कि शनिवार को लाइव कॉन्सर्ट होने वाला है। इस कॉन्सर्ट के लिए टोनी कक्कड़ और असीस कौर आने वाले हैं। इन सिंगर्स के साथ सभी घरवाले खूब मस्ती करेंगे और देखते हैं कि इनके साथ कौन-कौन परफॉर्म करेगा।

इस बार सोमवार को फिनाले
बता दें कि अब तक बिग बॉस के सभी फिनाले रविवार को हुए हैं। हालांकि इस बार शो का फिनाले सोमवार को है। सोमवार को पता चल जाएगा कि बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर कौन होगा। सलमान खान ही हर साल की तरह विनर अनाउंस करेंगे।

Categorized in: