अंबिकापुर। शहर के महाराजा होटल गली में स्थित सिंधु भवन में पूज्य सिंधी समाज अंबिकापुर की सामान्य बैठक एक अप्रैल को आयोजित की गई, जिसमें समाज के नवयुवक मंडल, कार्यकारिणी समिति, महिला मंडल एवं वरिष्ठजनों ने आगामी 10 अप्रैल, बुधवार को सिंधी समाज के ईष्ट देव भगवान श्री झूलेलाल का जन्मदिवस ‘चेट्री चंड्र महोत्सव 2024Ó के रूप में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। इस वर्ष झूलेलाल जयंती उत्सव पर कार्यक्रम 07 अप्रैल 2024, दिन रविवार से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान समाज के सदस्यों द्वारा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, सिंधु भवन में आनन्द मेला, शंकरघाट की साफ-सफाई, हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में घड़ी चौक पर दीप प्रज्जवलन, बच्चों की डांस प्रतियोगिता, जयंती दिवस पर भजन, आरती, पल्लव, प्रसाद वितरण, स्कूटर रैली, सिंधु भवन में चेट्री चंड्र के दिन आम लंगर, शहर में चना शर्बत वितरण एवं शोभा यात्रा के संबंध में विचार विमर्श कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में समाज के अध्यक्ष अशोक नागवानी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकारिणी एवं सदस्य सम्मिलित हुए। 

Categorized in: