वेद मिश्रा

बिश्रामपुर। श्रमिक संगठन एचएमएस के क्षेत्रीय महामंत्री देवेन्द्र मिश्र ने क्षेत्रीय महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर कंपनी द्वारा निर्धारित आवास आबंटन हेतु नीति व नियम को दरकिनार कर पैतृक सम्पत्ति समझ बंटवारा किए जाने पर असहमति जताते हुए आमरण अनशन व आत्मदाह कर विरोध प्रदर्शित करने की बात कही गई है। क्षेत्रीय महाप्रबंधक को दिए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि श्रमिकों के आवास आबंटन प्रक्रिया को पैतृक संपत्ति के बंटवारे जैसा होना समझ से परे है। क्षेत्र की स्थापना के समय से लेकर आज पर्यन्त तक कभी भी इस तरह आवास आबंटन की सूची जारी नहीं की गई है, जो सूची जारी की गई है उसमें भारी अनियमितता बरती गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि आवास आबंटन सूची में जिनका दो वर्ष बाद सेवा समाप्त होना है, उन्हें आवास आबंटन कर दिया गया है, जो कम्पनी के किसी भी नीति व नियम का पालन नहीं किया गया। गत दिनों 20 नवंबर 2023 को आवास आबंटन हेतु बैठक ट्रांजिस्ट हाऊस में बुलाई गई लेकिन पहुंचने पर पता चला कि जीएम ऑफिस के सभागार में बैठक होगी। बैठक के दौरान प्रबंधन का व्यवहार पूर्व निर्धारित होने की स्थिति में सभासद ने बैठक के दौरान आवास क्रमांक वनसी 18 को किसी के नाम आबंटित आवास, अनाधिकृत रूप से किसी और को आबंटित कर दिया गया। महाप्रबंधक से चर्चा चाहने के पश्चात अद्योहस्ताक्षरी सीटू एवं इंटक के साथी के साथ बैठक से बाहर आ गए। आवास आबंटित तत्काल करना चाहते थे तो वरिष्ठता क्रम में कंपनी के नीति व नियम के परंपरानुसार आबंटित किया जाता तो सभा अपनी सहमति व्यक्त करती, किन्तु आपके 16 दिसंबर 2023 के पत्र जंगलराज की परिकल्पना को साकार करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। ज्ञापन में मांग किया गया है कि कंपनी के नीति व नियम के अनुसार आबंटित आवास की सूची निरस्त कर न्यायोचित निर्णय लिया जाए। साथ ही मांग पूर्ण न होने पर 24 जनवरी बुधवार को सायंकाल 4 बजे से आमरण अनशन कर विरोध प्रदर्शित किया जाएगा । साथ ही 26 जनवरी को ध्वजारोहण पश्चात दोपहर 12 बजे आत्मदाह किया जाएगा।

 

Categorized in: