छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक और नक्सली मारा गया है। लगातार दूसरे शुक्रवार को मुठभेड़ में एक और इनामी नक्सली नेता मेलारापु अडेलू उर्फ भास्कर को फोर्स ने ढेर कर दिया है। वह नक्सलियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी का इंजार्च था। मौके से एके-47 रायफल बरामद की गई है। गुरुवार को इसी क्षेत्र में जवानों ने एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली नेता सुधारकर को ढेर किया था। जिले के घने जंगलों में स्थित नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़ जारी है। शुक्रवार को हुई इस मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने एक 25 लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया है, जो तेलंगाना स्टेट कमेटी से जुड़ा अहम सदस्य बताया जा रहा है। लगातार दूसरे दिन मिली इस सफलता से सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ा हुआ है। सुरक्षा बलों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए हैं। डीआरजी, सीआरपीएफ और एसटीएफ की संयुक्त टीम जंगलों में गश्त कर रही है। मुठभेड़ के दौरान इलाके में भारी गोलाबारी हुई और तगड़ी जवाबी कार्रवाई में यह नक्सली मारा गया।

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता
ढेर किया गया नक्सली संगठन के लिए अहम माना जा रहा था। इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और आशंका है कि कुछ और नक्सली छिपे हो सकते हैं

Categorized in: