अंबिकापुर. लखनपुर थाना क्षेत्र के रजपुरी के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बारातियों से भरे स्कॉर्पियो सडक़ पर पलट गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा से पतराटोली सलका बारात गई थी। शुक्रवार की रात को स्कॉर्पियो में सवार होकर करीब आध दर्जन बाराती लौट रहे थे। रास्ते में रजपुरी के पास सडक़ पर सामने एक बाइक सवार आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो पलट गई। दुर्घटना में जजगा निवासी विकास सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार से पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल जजगा निवासी २५ वर्षी कमलभान सिंह को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान इसकी भी मौत हो गई।
नहाने के दौरान नाले में डूबने से किशोर की मौत
अंबिकापुर. नहाने के दौरान डेम के समीप नाले में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार घनश्याम पिता पंडित राम उम्र १२ वर्ष ग्राम केपी अजिरमा का रहने वाला था। वह शनिवार की सुबह डेम के पास नाले में नहाने अन्य बच्चों के साथ गया था। नहाने के दौरान वह पानी में डूब गया। जानकारी मिलने पर परिजन ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Categorized in: