अंबिकापुर – बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंबिकापुर और लखनपुर के बीच ग्राम रजपुरी के समीप सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सहकारी बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक कृष्ण कुमार तिवारी (पप्पू) व असगर अंसारी हैं। सामने से आ रही ट्रक की रोशनी के कारण खड़ी ट्रक नजर नहीं आई और दोनों स्कूटी सवार उससे टकरा गए। दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। सिर में आई गंभीर चोट के कारण दोनों ने दम तोड़ दिया। दुखद हादसे की खबर मिलते ही स्वजन में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार सहकारी बैंक के पूर्व प्रबंधक कृष्ण कुमार तिवारी व असगर अंसारी अंबिकापुर से स्कूटी से वापस लखनपुर लौट रहे थे। रजपुरी और लहपटरा के बीच उनकी स्कूटी आधे सड़क पर खड़ी ट्रक के पिछले हिस्से में जाकर टकरा गई। संभावना जताई जा रही है कि सामने से आ रहे ट्रक की लाइट के कारण संभवतः स्कूटी सवारों को सड़क किनारे खड़े ट्रक का सही अंदाजा नहीं हुआ और दोनों हादसे का शिकार हो गए।इसी स्थल पर कुछ माह पहले भी तीन लोगों की मौत हो गई थी। भारी वाहनों को असुरक्षित तरीके से सड़क पर खड़ा कर देने के कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं। सड़क पर खड़ी की जाने वाली वाहनों का न तो इंडिकेटर जलाया जाता है और न ही उसमें रेडियम की पट्टी लगाई जाती है। शनिवार शाम जिस ट्रक से स्कूटी टकराई उस ट्रक की भी इंडिकेटर लाइट नहीं जल रही थी। ट्रक पर ऐसा कोई संकेतक तक भी नहीं लगाया गया था जो दूर से नजर आए। इन ट्रकों पर पुलिस अथवा परिवहन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई भी नहीं की जाती

Categorized in: