साउथ कोरियन टेक ब्रैंड Samsung के पास भारतीय मार्केट में बड़ा शेयर है और इसके करोड़ों यूजर्स हैं। अब कंपनी ने चुनिंदा स्मार्टफोन्स के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट किया है। इस अपडेट के साथ यूजर्स को मार्च सिक्योरिटी अपडेट दिया जा रहा है और उनके डिवाइसेज पर बेहतर सुरक्षा मिलेगी। हालांकि, नए अपडेट का फायदा सबसे पहले लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में मिलेगा और इनकी लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं।

नए मार्च सिक्योरिटी अपडेट के साथ कई मौजूदा बग्स फिक्स किए गए हैं और हैंडसेट्स को मालवेयर और फिशिंग अपडेट्स से बचाने के लिए डिवाइसेज के हार्डवेयर से जुड़े सिक्योरिटी मेथड्स भी शामिल किए गए हैं। सैमसंग ने उन खामियों की लिस्ट नहीं शेयर की है, जिन्हें फिक्स किया गया है। डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि इस अपडेट के साथ डिवाइस की सुरक्षा बेहतर की गई है। बेहतर सुरक्षा के अलावा बाकी नए फीचर्स इस अपडेट का हिस्सा नहीं हैं और Galaxy AI फीचर्स में सुधार की जानकारी भी नहीं दी गई है।

इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा लेटेस्ट अपडेट

सैमसंग ने मार्च सिक्योरिटी अपडेट्स का फायदा लेटेस्ट डिवाइसेज को दिया गया है, जिनकी लिस्ट में Galaxy S24 सीरीज, Galaxy Z Fold, Galaxy Z Flip और Galaxy A-सीरीज के कई मॉडल्स शामिल हैं। आप इनकी लिस्ट नीचे देख सकते हैं।

ऐसे अपडेट कर सकते हैं अपना फोन

अगर आपका फोन इस लिस्ट का हिस्सा है तो आपको सेटिंग्स ओपेन करके Software Update में जाना होगा। इसके बाद Download and install पर टैप करते हुए आप यह अपडेट इंस्टॉल कर सकेंगे। अगर आपको अब तक लेटेस्ट अपडेट नहीं मिला है तो कुछ दिनों का इंतजार करना बेहतर होगा।

Categorized in: