अंबिकापुर। थाना धौरपुर पुलिस टीम ने शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थिया ने 12 फरवरी को थाना धौरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ग्राम करौली थाना धौरपुर निवासी विकास हसदा शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी विकास हसदा पिता शिवब्रत हसदा 25 वर्ष निवासी करौली थाना धौरपुर को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी धौरपुर उप निरीक्षक अश्वनी दीवान, सहायक उप निरीक्षक रामधनी राम, प्रधान आरक्षक अमरसाय मिंज, आरक्षक प्रदीप बखला, अनिल बड़ा, सुशील मिंज पंकज देवांगन सक्रिय रहे।

Categorized in: