आंगनबाड़ी के बाद स्वास्थ्य विभाग में पहुंची गुणवत्ता से परे सामानों की खेप
अंबिकापुर। सरकार बदलने के बाद विभिन्न शासकीय कार्यालयों के लिए जेम्स पोर्टल के माध्यम से की जा रही खरीदी सुर्खियों में है। हाल में आंगनबाड़ियों को प्रदत्त सामानों को लेकर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री सुर्खियों में रहीं, अब स्वास्थ्य विभाग में सप्लाई किए जा रहे फर्नीचर सहित अन्य सामानों की गुणवत्ता को लेकर सवालिया निशान लग रहे हैं। बात करें सरगुजा के सबसे बड़े शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध अस्पताल की, तो यहां कंप्यूटर सहित अन्य सामानों की सप्लाई बड़े पैमाने पर हो रही है। जेम्स पोर्टल के माध्यम से खरीदी गई सामग्री गुणवत्तायुक्त नहीं है। 27 लाख की लागत से खरीदे गए कंप्यूटर कुछ ही महीने में खराब हो जा रहे हैं, जबकि कुर्सी-टेबल व अन्य सामान की गुणवत्ता भी सही नहीं है।
बता दें कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व संबद्ध अस्पताल में सामग्री की खरीदी सीजीएमएससी से की जाती थी, इसे अब केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा शासकीय खरीदी के लिए बनाए गए जेम्स पोर्टल के माध्यम से क्रय किया जा रहा है। इसमें कई सप्लायर अपना प्रोडक्ट और भाव डालकर रखते हैं। आवश्यकता के अनुसार शासकीय विभागों में पोर्टल के माध्यम से खरीदी की जाती है। इसी तरह मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर द्वारा भी जेम्स पोर्टल के माध्यम से 27 लाख का 40 कंप्यूटर खरीदा गया है। इसके अलावा कुर्सी, टेबल सहित अन्य सामानों की खरीदी की गई है, उक्त सामग्री का सप्लायर एसेेन्ट रायपुर बताया जा रहा है, जो एक विधायक का करीबी है। एक डॉक्टर ने दबे जुबां नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 27 लाख की लागत से कंप्यूटर बाजार रेट से ज्यादा दाम पर क्रय किए गए हैं। कंप्यूटर की गुणवत्ता ऐसी है कि काम नहीं कर रहा है। इस स्थिति के बीच काम के लिए ऑपरेटरों पर दबाव बनाया जा रहा था, कंप्यूटर के सही काम नहीं करने से ऑपरेटर परेशान हैें। अस्पताल प्रबंधन इनकी सुनने को तैयार नहीं है, ऐसी स्थिति के बीच 6 ऑपरेटर काम छोड़ चुके हैं।
अंबिकापुर पहुंचते तक टूट गए टेबल
रायपुर से ट्रक के माध्यम से सोमवार को कंप्यूटर टेबल, स्टूल सहित व अन्य सामानों की खेप पहुंची। इन सामानों की गुणवत्ता ऐसी है कि ट्रक से अंबिकापुर लाते तक कुछ टेबल टूट गए। स्टूल की भी गुणवत्तायुक्त कुछ खास देखने को नहीं मिली। इन सामानों को भी जेम्स पोर्टल के माध्यम से खरीदा गया है।
बयान
जेम्स पोर्टल के माध्यम से 40 कंप्यूटर की खरीदी 27 लाख रुपये की लागत से पिछले वर्ष की गई थी, ये सभी गुणवत्तायुक्त हंै। टेबल टूटने का मामला सामने आने पर वापस भेज दिया गया है।
डॉ. आरसी आर्या, अस्पताल अधीक्षक
ग्राम पुटा में अवैध कब्जा पर प्रशासन का बेदखली कार्यवाही शुरू।

Categorized in: