Gold Price Today: अगर आप सोने-चांदी के गहने खरीदने या इस कीमती धातु में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो यह खरीदारी का अच्छा मौका है. क्योंकि, सोने-चांदी की कीमतों में बीते कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है. इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट के साथ-साथ भारत में भी सोने के दाम कम हुए हैं. भारत में 24 कैरेट सोने का रेट 71,494 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोने का रेट 65,489 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने का रेट 0.16 फीसदी गिरा है और सोने की कीमत पिछले दस दिनों में 0.08 फीसदी बढ़ी है. चांदी फिलहाल 822.78 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रही है.

Categorized in: