गिरजा ठाकुर

अंबिकापुर। महिला उत्पीडऩ के मामले मेें त्वरित कार्रवाई करते हुए गांधीनगर थाने की पुलिस ने ऑपरेशन गुंज के तहत शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व आपत्तिजनक फोटो लेकर इंटरनेट मीडिया में वायरल करने के आरोपित को पुलिस ने रिमांड में लिया है।
पीउिड़त महिला ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अगस्त 2021 से 21 मार्च 2022 के बीच आरोपित आनंद साय पैकरा ने उसका आपत्तिजनक फोटो लेकर इंटरनेट मीडिया पर सार्वजनिक किया। इसके पहले शादी का झांसा देकर आरोपित के द्वारा उसके साथ जबरन कई बार दुष्कर्म किया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस विवेचना में ली थी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में उप निरीक्षक रश्मि सिंह एवं पुलिस टीम आरोपित के तलाश में लगी थी। जांच में लगी पुलिस आरोपित को पुलिस रिमांड में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक रश्मि सिंह, सउनि अरुण दुबे, आरक्षक केसर, अरविंद उपाध्याय, अमृत सिंह शामिल रहे।

Categorized in: