अंबिकापुर। भारत जोड़ो यात्रा के 12वेेंं दिन स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम फतेहपुर से सुखरी तक पैदल यात्रा की। हर मजरे-टोले में जाकर लोगों से मिले, समस्याएं सुनकर निराकरण किया।
सूरजपुर जिले की सीमा से लगे अंबिकापुर विधानसभा के अंतिम ग्राम फतेहपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने नव उन्नयित हाईस्कूल का उद्घाटन किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा कभी व्यर्थ नहीं जाती। छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रही है। सरकार साधन और संसाधन उपलब्ध करा सकती है, इसका इस्तेमाल करना आप सबकी जिम्मेदारी है। यहां से पदयात्रा करते हुए कांग्रेसजन सुखरी, सपना पहुंचे। भारत जोड़ो का नारा लगाते पदयात्रियों का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री को देर से हुई बरसात की वजह से धान की खेती प्रभावित होने और सड़क की खराब स्थिति से अवगत करा जल्द सुधार कराने की मांग की। श्री सिंहदेव ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बरसात के बाद सड़क सुधार हो जाएगा। उन्होंने किसानों को वैकल्पिक खेती और गिरदावरी के समय सूखे की स्थिति के अनुसार मुआवजा प्रकरण तैयार कराने कहा। इस दौरान एआइसीसी के सदस्य एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विनय शर्मा बंटी, अरुण मिश्रा, मो.इस्लाम, शैलेंद्र सोनी, विनय गुप्ता, सुदामा कुर्रे, नुरुल अमीन सिद्दीकी, गोलू, दुर्गेश गुप्ता, आशीष वर्मा, गुरप्रीत सिद्धू, विजय सिंह, मदन जायसवाल, मग्गू सिंह, रजनीश सिंह, प्रभात रंजन सिन्हा, कलीम अंसारी, बाबू सोनी, अविनाश, विकास केसरी, पंकज शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, नितिश चौरसिया, जमील खान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।
पदयात्रा में सरगुजा अव्वल
भारत जोड़ो यात्रा के छत्तीसगढ़ संयोजक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने बताया कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा के तर्ज पर देशभर में हो रही पदयात्रा में सरगुजा का प्रदर्शन संभवत: सबसे बेहतर है। सरगुजा के कांग्रेसजनों ने अब तक सवा सौ किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है। पदयात्रा का बेहतर परिणाम सामने आ रहा है। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी लोगों के बीच जाकर न सिर्फ उनकी समस्याएं सुन रहे हैं बल्कि उसका यथासंभव निराकरण कर रहे हैं। घर-घर दस्तक देकर महंगाई, बेरोजगारी और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र सरकार की विफलता के सम्बंध में लोगों को बताया जा रहा है। लोग महंगाई और बेरोजगारी से तंग हैं। प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के लोग जनता की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं, जनता इनके मंसूबों को भली-भांति समझ चुकी है।

Categorized in: