बलरामपुर जिला के गौरलाटा पहाड़ी मंदिर में घटना को दिया अंजाम
अंबिकापुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के चांदो थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मगाजी के गौरलाटा पहाड़ी में स्थित चंडी मंदिर में माता की प्रतिमा सहित अन्य भगवानों के फ्रेम फोटो को तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है, घटना से लोगों में आक्रोश है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मगाजी से करीब 5 किलोमीटर दूर गौरलाटा में चंडी मंदिर स्थित है। यहां के पुजारी मंगला ब्रिज्या पिता स्व. पोटमा ब्रिज्या 40 वर्ष, 14 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे पुजा करने गए तो दुर्गा माता का तलवार टूटा मिला, और पीतल का लोटा कुचला हुआ था। मंदिर में स्थापित किए गए फोटो को भी नुकसान पहुंचाया गया था। मंदिर को देखने पर पता चला कि शीशा फ्रेम में रखे गए छत्तीसगढ़ महतारी का फोटो, पार्वती-गणेश, लक्ष्मी माता, सरस्वती माता, दुर्गा माता, वीर हनुमान के फोटो को अज्ञात व्यक्ति ने तोड़फोड दिया है। घटना की जानकारी चांदो थाना में दी गई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है, और अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।
हुक्का बर से भी मूर्ति चोरी
चांदो थाना क्षेत्र के कुरडीह ग्राम में भी खुले स्थान पर स्थित हुक्का बर नामक धार्मिक स्थल से छोटी मूर्ति के कुछ दिन पूर्व गायब होने का मामला सामने आया है, हालांकि यह मामला अभी थाने नहीं पहुंचा है। आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर क्षेत्रवासी चिंतित हैं।

Categorized in: