वाड्रफनगर। जनपद पंचायत वाड्रफनगर में जनपद सदस्य के लिए क्षेत्र क्र 01 कोगवार से भाजपा समर्थित पवन कुमार जायसवाल ने 3 हजार मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज किया है। कांग्रेस समर्थित सचिन गुप्ता को परास्त कर जनपद सदस्य के पद पर कब्जा जमाया है। ज्ञात हो कि जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 01 कोगवार अंतर्गत कर्री, बेबदी, हरदीबहरा, मझौली व तुगवां गांव आते है। जहाँ के मतदाताओं ने पवन पर अपना विश्वास जताते हुए उन्हें जनपद सदस्य चुना है। जनपद सदस्य चुने जाने के बाद पवन ने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकालकर लोगो का आभार व्यक्त किया और उन्हें भरोषा दिलाया है कि उन्होंने जिस उम्मीद व विश्वास के साथ उन्हें जनपद सदस्य चुना है वे उनके उमीदो पर खरा उतरँगे और क्षेत्र के विकास हेतु हमेशा सक्रिय रहेंगे।

Categorized in: