अंधे कत्ल के एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

GIRIJA THAKUR

अंबिकापुर। अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए सीतापुर थाना पुलिस ने हत्यारोपी को पांच दिनों के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी ने महिला से विवाद के बीच मारपीट करते हुए जबरन दुष्कर्म किया, बाद में उसकी हत्या कर दिया था। इधर आरोपी की करतूत से क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है। इनके द्वारा एनएच 43 को जाम करके आक्रोश व्यक्त किया गया, वहीं थाने में भी ग्रामीणों का हुजूम पहुंचा था। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देकर निष्पक्ष जांच करने की बात कही। ग्रामीणों ने हत्याकांड में एक अधिक आरोपियों के शामिल होने का संदेह व्यक्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक थाना सीतापुर में महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 20 दिसंबर 2023 की रात को उसकी बहू अपने घर से किसी को कुछ बताए बिना कहीं चली गई थी। अगले दिन खोजबीन करने पर गांव के ही एक ढोढ़ी में उसकी बहू का शव परनी में डूबा हुआ मिला था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर घटनास्थल व शव का निरीक्षण किया। मृतिका की मौत संदिग्ध परिस्तिथियों में होना पाए जाने पर मामले को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन व एएसपी पुपलेश कुमार, एसडीओपी पुलिस सीतापुर राजेंद्र मंडावी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के तलाश में लगी थी। पुलिस टीम ने स्वजन का बयान लिया और मृतिका के संबंध में साइबर सेल से तकनीकी जानकारी प्राप्त की और संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में संदेही सुनील तिर्की पिता सुखराम तिर्की 25 वर्ष निवासी मुड़ापारा सुर थाना सीतापुर ने मृतिका से बातचीत होने की जानकारी दी। पुलिस के समक्ष अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुए वह बताया कि घटना दिनांक को वह मृतिका से देर शाम घर से बाहर मिला था। इसी बीच मृतिका से विवाद होने पर वह उसके साथ मारपीट कर जबरन दुष्कर्म किया। बाद मे आवेश में आकर मृतिका का मुंह एवं नाक दबाकर हत्या कर दिया। शव को छिपाने के उद्देश्य से पास में स्थित ढोढ़ी में फेंकन दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 302, 201 भादवि कायम कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक आरसी राय, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, प्रधान आरक्षक शिवचरण साहू, आरक्षक पंकज देवांगन, संजय एक्का, मनोहर, धनकेश्वर यादव, सैनिक विनायक लकड़ा शामिल रहे।

Categorized in: