OnePlus यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। ब्रांड ने अपने दो ओर पुराने स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। वनप्लस ने कुछ दिन पहले ही भारत में OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9RT स्मार्टफोन के लिए स्टेबल Android 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया था। अपडेट उन यूजर्स के लिए जारी किया गया था जिन्होंने क्लोज्ड और ओपन बीटा वर्जन के लिए एनरोल किया था। अब, ब्रांड दो अन्य स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OyxgenOS 14 सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर रहा है, जिसमें OnePlus 9R और OnePlus 8T हैं। वनप्लस ने अपने कम्युनिटी प्लेटफॉर्म पर दोनों के लिए एंड्रॉयड 14 की रिलीज की जानकार दी है।

जैसा कि वनप्लस ने अपने कम्युनिटी प्लेटफॉर्म पर बताया है, स्टेबल एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 14 सॉफ्टवेयर अपडेट केवल इंडिया रीजन में OnePlus 9R और OnePlus 8T के लिए उपलब्ध है। दोनों फोन के लिए एंड्रॉयड 14 सॉफ्टवेयर अपडेट एक फाइल डॉक, कंटेंट एक्सट्रैक्शन फीचर और ऐप-स्पेसिफिक रिफ्रेश रेट्स के लिए सपोर्ट जोड़ता है।

नया सॉफ्टवेयर अपडेट अधिक विजेट रिकमेंडेशन जोड़कर शेल्फ में भी सुधार करता है। यह ऐप्स द्वारा सेफ एक्सेस के लिए फोटो और वीडियो से संबंधित परमिशन मैनेजमेंट में भी सुधार करता है। यहां नए सॉफ्टवेयर रिलीज का पूरा चेंजलॉग है:

नए अपडेट में क्या-क्या नया मिलेगा

स्मार्ट एफिशियंसी
• फाइन डॉक जोड़ता है, जहां आप ऐप्स और डिवाइस के बीच कंटेंट ट्रांसफर करने के लिए ड्रैग एंड ड्रॉप कर सकते हैं।

• कंटेंट एक्सट्रैक्शन जोड़ता है, एक ऐसा फीचर, जो एक टैप से स्क्रीन से टेक्स्ट और तस्वीरों को पहचान और निकाल सकता है।

क्रॉस-डिवाइस कनेक्टिविटी
• अधिक विजेट रिकमेंडेशन जोड़कर शेल्फ में सुधार करता है।

सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी
• ऐप्स द्वारा सुरक्षित एक्सेस के लिए फोटो और वीडियो से संबंधित परमिशन मैनेजमेंट में सुधार करता है।

परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन
• सिस्टम स्टेबिलिटी, ऐप्स की लॉन्च स्पीड और एनिमेशन की स्मूदनेस में सुधार करता है।

• यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए ऐप-स्पेसिफिक रिफ्रेश रेट्स के लिए सपोर्ट जोड़ता है।

एक्वामॉर्फिक डिजाइन
• अधिक आरामदायक कलर एक्सपीरियंस के लिए एक्वामॉर्फिक डिजाइन को नैचुरल, जेंटल और क्लियर कलर स्टाइल के साथ अपग्रेड करता है।

• एक्वामॉर्फिक-थीम वाली रिंगटोन जोड़ता है और सिस्टम नोटिफिकेशन साउंड को नया रूप देता है।

• सिस्टम एनिमेशन को और भी स्मूथ बनाकर उन्हें बेहतर बनाता है।

यूजर केयर
• एक कार्बन ट्रैकिंग एओडी जोड़ता है जो यह दर्शाता है कि आप गाड़ी चलाने के बजाय पैदल चलने से कितने कार्बन उत्सर्जन से बचते हैं।

इससे पहले कि आप अपने डिवाइस को लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 सॉफ्टवेयर वर्जन में अपडेट करने के लिए आगे बढ़ें, सुनिश्चित करें कि आपके फोन की बैटरी परसेंटेज 30% से ऊपर हो। इसके अलावा, आपके फोन में कम से कम 5GB फ्री स्टोरेज होना चाहिए।

पिछले ऑक्सीजनओएस 14 बिल्ड के समान, वनप्लस 9R और 8T के लिए यह नया एंड्रॉयड 14 बिल्ड उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है जिन्होंने क्लोज्ड और ओपन बीटा टेस्टिंग वर्जन में भाग लिया था। अपडेट भारत में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, जब कंपनी यह सुनिश्चित कर लेगी कि नए अपडेट में कोई गंभीर बग नहीं है।

Categorized in: