देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की पॉपुलर कंपनी ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Odysse Electric Vehicles) ने हाल ही में बाजार में अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इसमें कुछ प्रीमियम प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं। देश के टॉप-10 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में शामिल ओला इलेक्ट्रिक, टीवीएस मोटर्स, बजाज चेतक इलेक्ट्रिक, एथर एनर्जी समेत दूसरी कंपनियों की तरह इसके पास कई प्रीमियम प्रोडक्ट हैं। खास बात ये है कि इनकी कीमत इन कंपनियों के प्रोडक्ट के मुकाबले काफी कम है। कंपनी के CEO नेमिन वोरा ने इस बारे में बताया कि हमारे प्रोडक्ट की क्ववालिटी दूसरे कॉम्पटीटर की तुलना में बेहतर है। साथ ही, रेंज और स्मार्ट फीचर्स भी मिल रहे हैं। यानी ओडिसी के प्रोडक्ट खरीदने में ग्राहकों का फायदा भी होगा।

कंपनी देशभर में शोरूम बढ़ाएगी
ओडिसी अब देशभर में अपने शोरूम को बढ़ाने का प्लान कर रही है। इस समय कंपनी के पास देशभर में 68 डीलरशिप हैं। जिसे वो इस साल के आखिर तक बढ़ाकर 150 तक ले जाने वाली है। कंपनी मध्यप्रदेश में भी अपने डीलरशिप की संख्या को दोगुना करेगी। अभी उसकी एमपी में 13 डीलरशिप हैं जिन्हें वो बढ़ाकर 25 तक करने वाली है। अपनी कंपनी के पोर्टफोलियो में लो स्पीड और हाई स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के साथ कमर्शियल मॉडल भी शामिल हैं। साथ ही, उसके पास इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी है।

प्रोडक्शन को बढ़ाकर दोगुना करेगी
कंपनी ग्राहकों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अपने प्लांट में प्रोडक्शन को बढ़ाने का प्लान भी कर रही है। कंपनी कंपनी के पास महाराष्ट्र और गुजरात में दो प्रोडक्शन प्लांट हैं। जहां सिंगल शिफ्ट में काम होता है। अब कंपनी इसे बढ़ाकर दो शिफ्ट करना चाहती है। ऐसे में अभी जो प्रोडक्शन 2000 यूनिट का हो रहा है, वो बढ़कर 5000 यूनिट तक पहुंच जाएगा।

कंपनी के पास कई शानदार मॉडस
कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल वेडर की डिमांड ज्यादा है। इसमें 7-इंच का एंड्रॉयड डिस्प्ले, IOT इंटिग्रेशन, चार ड्राइविंग मोड, 18 लीटर का स्टोरेज स्पेस और गूगल मैप नेविगेशन मिलता है। दूसरी तरफ, इलेक्ट्रिक बाइक इवोक्विस में चार ड्राइविंग मोड, की-लेस एंट्री, एंटी थेफ्ट लॉक और मोटर कटऑफ स्विच मिलता है। इसके अलावा, कंपनी की टॉप डिमांड इलेक्ट्रिक स्कूटर हॉक में क्रूज कंट्रोल, म्यूजिक सिस्टम मिलता है। वहीं, कंपनी के लो स्पीड वैरिएंट E2 गो और E2 गो प्लस में पोर्टेबल बैटरी, USB चार्जर, डिजिटल स्पीडोमीटर, की-लेस एंट्री मिलता है।

Categorized in: