Vande Bharat Express Train Fare: पटना से रांची के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया रेलवे ने लगभग तय कर लिया है। इसे अप्रूवल के लिए संबंधित शीर्ष अधिकारी को भेजा गया है। वहां से अनुमति मिलने ही तय किराया को रेलवे की आरक्षण प्रणाली में डाल दिया जाएगा। वंदे भारत का किराया पटना से रांची और रांची से पटना के लिए अलग-अलग है। वहीं अन्य स्टेशनों का किराया निर्धारित करने पर मंथन चल रहा है। पटना से रांची के बीच चलने वाली जनशताब्दी से वंदे भारत का किराया लगभग दो गुना हो सकता है।

यह है प्रस्तावित किराया वंदे भारत के लग्जरी कोच से पटना से रांची के लिए 2174 (इसमें कैटरिंग का 414 रुपये वैकल्पिक) रुपये और सामान्य कोच का 1245 (कैटरिंग का 359 रुपये वैकल्पिक) रुपये तय किया गया है। वहीं रांची से पटना के लिए लग्जरी कोच का किराया 2353 (इसमें कैटरिंग का 593 रुपये वैकल्पिक) रुपये और सामान्य कोच का 1396 (इसमें कैटरिंग का 510 रुपये वैकल्पिक) रुपये तय किया गया है।

बता दें कि जन शताब्दी के चेयर कार का किराया पटना से रांची और रांची से पटना के लिए 650 रुपये निर्धारित है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वंदे भारत का किराया अप्रूवल के लिए शीर्ष अधिकारी को भेजा गया है। इस पर मुहर लगने का इंतजार किया जा रहा है।

पटना रांची वंदे भारत ट्रेन दूसरे ट्रायल में भी जानवर से टकराई
पटना रांची वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को पीएम मोदी करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 27 जून को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। विधिवत शुरुआत होने के बाद यात्री इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन में सफर कर सकेंगे। वंदे भारत ट्रेन पटना से सुबह खुलकर जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना होते हुए रांची-हटिया तक दोपहर में पहुंचेगी। वहीं रांची से दोपहर बाद निकलकर रात में पटना वापस पहुंचेगी। रेलवे इस रूट पर वंदे भारत का दो बार ट्रायल कर चुका है।

Categorized in: