Instagram पर शॉपिंग करना एक महिला का भारी पड़ गया। फर्जी विज्ञापन के चक्कर में फंसकर महिला ने एक लाख 25 हजार रुपये गवां दिए। दरअसल, एक नया इंस्टाग्राम स्कैम सामने आया है, और इस बार, लूट एक इंस्टाग्राम ऐड के जरिए की गई है। गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में बताया, एक इंस्टाग्राम ऐड के जरिए अपने बेटे के कपड़ों का ऑर्डर देने के बाद मेल नाम की एक महिला को करीब 1,200 पाउंड ( लगभग 1,25,000 रुपये) की चपत लग गई। पीड़िता के मुताबिक, वह अपने बच्चों का कंटेंट चेक करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ी थी।

उसे प्लेटफॉर्म पर पुरुषों के कपड़ों का एक विज्ञापन दिखा था। दरअसल, महिला पहले भी कई विज्ञापनों को देख चुकी थी और उन पर क्लिक भी किया लेकिन कभी खरीदारी नहीं की। लेकिन इस बार, जब वह अपने बेटे के लिए फॉर्मल कपड़े खरीदना चाह रही थी, जो अपना करियर शुरू करने वाला है, तब वह फंस गई। चलिए डिटेल में बताते हैं कैसे इस स्कैम को अंजाम दिया गया…

इंस्टाग्राम शॉपिंग स्कैम: जानिए सबकुछ

पीड़ित, मेल नाम की एक महिला, अपने बेटे की नई नौकरी के लिए ऑनलाइन सूट की तलाश कर रही थी। इस दौरान इंस्टाग्राम पर मेल को चार्ल्स टायरविट नाम के ब्रांड की क्लोजिंग डाउन सेल का विज्ञापन दिखाई दिया। यह एक फर्जी विज्ञापन था। विज्ञापन में बताया गया कि सभी चीजों पर 40% डिस्काउंट दिया जा रहा है और बड़े डिस्काउंट के लालच में आकर मेल ने उस पर क्लिक कर दिया। क्लिक करते ही उसके सामने चार्ल्स टायरविट की वेबसाइट खुल गई, जो कि पूरी तरह से फर्जी थी।

दरअसल, Instagram डिफॉल्ट रूप से इन-ऐप ब्राउजर के अंदर अपने प्लेटफॉर्म पर विज्ञापनों से जुड़े वेबपेज को खोलता है। जबकि वेब ब्राउजर में लिंक खोलने का ऑप्शन होता है, लेकिन फिर भी ज्यादातर यूजर अपनी सुविधा के लिए इन-ऐप ब्राउजर में खरीदारी करना पसंद करते हैं और यही चीज स्कैमर्स के पक्ष में काम करती है।

मेल के साथ ऐसा ही हुआ जब उसने चार्ल्स टायरविट के विज्ञापन पर क्लिक किया। फिर उसने अपने बेटे के लिए शर्ट, सूट, मोजे और टाई का एक बड़ा ऑर्डर दिया, जो अपना करियर शुरू करने वाला है। पीड़िता ने अपने क्रेडिट कार्ड से 1.25 लाख रुपये का भुगतान किया। जब उसे 3 से 5 दिनों के बाद भी ऑर्डर का कंफर्मेशन ईमेल नहीं मिला तो उन्हें संदेह हुआ।

उनका संदेह उस समय यकीन में बदल गया, जब उसने वेबसाइट पर दिए गए कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया। उन्हें कॉल पर ऑर्डर नंबर देने के लिए कहा गया था, जो उन्हें नहीं मिला था। हालांकि, अच्छी बात यह है कि घोटाले की सूचना देने के बाद मेल को बैंक से रिफंड मिल गया, लेकिन हर कोई भाग्यशाली नहीं होता।

मेल के अनुसार, वह 1997 से ऑनलाइन खरीदारी कर रही है और लेकिन इंस्टाग्राम पर ही वह धोखाधड़ी का शिकार हुईं। इससे पता चलता है कि ये फेक इंस्टाग्राम विज्ञापन और वेबसाइट्स कितनी विश्वसनीय हैं। बेहतर होगा कि आप इंस्टाग्राम पर भारी ऑर्डर देने से बचें और फिजिकल रिटेल स्टोर और प्रतिष्ठित वेबसाइट्स का सहारा लें।

Categorized in: