00 20 घण्टे से लगातार आग बुझाने का चल रहा काम

ऊँचडीह स्थित पशु आहार गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

20 घण्टे से लगातार आग बुझाने का चल रहा काम

सूरजपुर। रेलवे स्टेशन ऊँचडीह के करीब स्थित पशु आहार गोदाम में लगी भीषण आग से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। आग की भयावहता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि करीब 15 घण्टे से लगातार आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।बताया गया कि ऊँचडीह स्थित पशु आहार गोदाम में रात करीब 2 बजे के आसपास लोगो ने धुंआ उठते देखा तो इसकी सूचना तत्काल गोदाम संचालक को दी गई।इधर देखते देखते आग ने रौद्र रूप लेना शुरू कर दिया। मौके पर जब तक दमकल वाहन पहुचती तब तक आग अपने विकराल रूप में पहुँच गया था।जिससे सूरजपुर की दोनों दमकल के साथ विश्रामपुर एसईसीएल की दो और अम्बिकापुर की दमकल वाहन को बुलाना पड़ा।देर रात से आग बुझाने का सिलसिला जारी है जो बुधवार को पूरे दिन चलता रहा है।बताया जा रहा है गोदाम में बड़े पैमाने पर पशु आहार रखा हुआ है जिसमे आग लगी हुई है और इससे होने वाले धुंए के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी हो रही है।अनुमान है कि इस घटना से लाखों रुपए का पशु आहार बरबाद ओर जल कर खाख हो गया है। आग लगने की वजह प्रारम्भिक तौर पर शार्ट सर्किट को माना जा रहा है हालांकि वस्तुस्थिति जांच के बाद स्पस्ट होगी।

00 फायर कर्मी आहत

इधर रात में आग बुझाने के दौरान दमकल का फायर कर्मी उज्जैन सिंह करेंट की चपेट में आकर झुलस गया जिसे तत्काल सूरजपुर चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Categorized in: