अंबिकापुर। महामाया प्रवेश द्वार के पास महिला के साथ हुए दुर्दांत घटनाक्रम की गिरफ्तारी में अब तक विफल पुलिस प्रशासन के विरुद्ध आज भी कांग्रेस सड़कों पर मौजूद रही। युवा कांग्रेस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इस मामले को लेकर युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लिली श्रीवास की उपस्थिति में सोमवार को डेटा सेंटर के सामने कांग्रेस ने मौन धरना दिया।

धरना उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि एक बेघर गरीब महिला के हत्या पर उसके न्याय के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की उचित मांग पर गृह मंत्री विजय शर्मा की गैरजिम्मेदाराना किस्म की प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि भाजपा के लिए एक गरीब महिला की दुर्दांत हत्या कोई मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा कि गृहमंत्रीजी पुलिस न तो गश्त कर रही है, न ही अपराधियों को समय पर पकड़ पा रही है, न अफीम की अवैध खेती को रोक पा रही है, न सूखे नशे के कारोबार को रोक पा रही है, ये आपकी जिम्मेदारी में शामिल है, इसे पूर्ण कीजिये, कम से कम छत्तीसगढ़ में एक पूर्णकालिक डीजीपी के नियुक्ति की जिम्मेदारी को तो पूर्ण कीजिए। मौन धरना कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लिली श्रीवास, शफी अहमद, जेपी श्रीवास्तव, इंद्रजीत सिंह धंजल, मो. इस्लाम, दुर्गेश गुप्ता, मदन जयसवाल, सीमा सोनी, नुजहत फातिमा, गीता प्रजापति, प्रीति सिंह, विनीत जायसवाल, प्रशांत सिंह चीकू, डॉ. लालचंद यादव, प्रमोद चौधरी, जीवन यादव, शुभम जायसवाल, विकल झा, प्रीति सिंह, जेनेबिब कुजूर, हसन खान, धर्मेंद्र ताम्रकार, गुरुप्रीत सिंह सिद्धू, सोहन जयसवाल, निक्की खान, शालिनी अग्रवाल, एनिमा प्रकाश, मुनव्वर अली, मोहम्मद इमरान, परवेज आलम गांधी, देवेश त्रिपाठी, असगरी बेगम सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

कांग्रेस का कैंडिल मार्च आज

महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, बेलगाम नशे के कारोबार और कानून व्यवस्था की शिथिलता को लेकर 7 अप्रैल को जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा, शाम 5 बजे कैंडिल मार्च का आयोजन करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की अगुवाई में यह रैली राजीव भवन से प्रारंभ होकर सद्भावना चौक तक जाएगी।

 

पांडा उर्फ मिथुन के तलाश में अब तक की गई कार्रवाई

फोटो-फरार

सद्भावना चौक के निकट महिला की हत्या के मामले में सरगुजा पुलिस के द्वारा आरोपी की खोजबीन जारी है। आरोपी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में होने के बाद सामने आया है कि मृतिका एवं आरोपी दोनों अंबिकापुर में कबाड़ बिनकर आजीविका चलाते थे एवं खानाबदोश जीवन व्यतीत कर रहे थे।

शहर के विभिन्न सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने पर पर घटना दिनांक 03 अप्रैल की रात्रि 01 बजे के बाद आरोपी घटना स्थल से करीब 05.30 बजे समलाया मंदिर की ओर जाते दिखा। आरोपी एक किराना स्टोर के सामने सोने के बाद करीब 07.36 में सद्भावना चौक से होते हुए महामाया मंदिर के पास गया। कुछ देर बाद चांदनी चौक, प्रतापपुर चौक, गांधी चौक होते हुए मनेंद्रगढ़ रोड में विशुनपुर के रास्ते रेलवे स्टेशन पहुंचा है। अंतिम बार रेलवे स्टेशन अंबिकापुर के सीसीटीवी फुटेज में 03 अप्रैल को 11.03 बजे देखा गया है। आरोपी पैदल चलते हुए रेलवे स्टेशन से काली घाट, कोलडीहा, पिलखा पहाड़ की ओर से होते हुए कमलपुर से विश्रामपुर रेलवे स्टेशन की ओर गया। थाना कोतवाली, साइबर सेल मणिपुर, थाना गांधीनगर की पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करते हुए आरोपी को तलाश रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हल्के बंैगनी रंग का फुल टी शर्ट, काले रंग का पैंट पहना है, और सिर पर नीले रंग का कपड़ा बांधे हुए खाली पैर घूम रहा है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के बारे में सूचना देने के लिए पुलिस ने नम्बर जारी किया है। थाना कोतवाली में 94791 93508 में और कंट्रोल रूम अंबिकापुर में 94791 93599 में सूचना देने का आग्रह किया गया है।

Categorized in: