दिनेश कश्यप बने संभागीय अध्यक्ष, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

अंबिकापुर। प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की प्रांतीय आम सभा टाउन हॉल रायपुर में संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा द्वारा सरगुजा संभाग स्तर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह गठन आनंद यादव, प्रदेश महामंत्री सरगुजा की अनुशंसा पर किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

संघ की अधिसूचना के अनुसार, नवनियुक्त संभागीय कार्यकारिणी में दिनेश कुमार कश्यप को संभागीय अध्यक्ष, राजेश्वर सिंह को कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष, सुधीर कुमार राणा एवं राहुल कुमार यादव को संभागीय उपाध्यक्ष, चन्द्रदेव चक्रधारी को संभागीय सचिव, रामजनम यादव को संभागीय कोषाध्यक्ष तथा योगेश कुमार को संभागीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही बुजेश बिसेन को स्वास्थ्य विभाग, सरगुजा संभाग का विभागीय अध्यक्ष एवं विक्रम मिरी को आदिवासी जाति कल्याण विभाग, सरगुजा संभाग का विभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री आनंद यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से कर्मचारी हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती एवं प्रशासनिक समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की, और कहा कि नवनियुक्त कार्यकारिणी तृतीय वर्ग कर्मचारियों की आवाज को और बुलंद करने के साथ शासन-प्रशासन के समक्ष कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखेगी।

Categorized in: