रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी) लगभग 500 वर्षों की प्रतीक्षा उपरांत अयोध्या में प्रभु श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा के पावन
 उपलक्ष में नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सागर मोती फाउंडेशन के प्रमुख रमन अग्रवाल के नेतृत्व में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दिव्य संगीत मय श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। बाल स्वरूप में विराजमान प्रभु श्री राम दरबार की आकर्षक झांकी एवं  गाजे बाजे भगवा झंडा तथा जय श्री राम नारे के साथ निकले शोभा यात्रा में लगभग 4000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया इस दौरान 2100 श्रद्धालु माताओं बहनों द्वारा श्री राम मंदिर कनहर नदी तट से जल  कलश उठाया गया। छत्तीसगढ़ राज्य की राज्य अतिथि एवं भारतवर्ष के सुप्रसिद्ध कथा वाचिका जीजी राम सरकार साध्वी महंत डॉ प्रज्ञा भारती की गरिमा मय उपस्थिति में श्री राम दरबार कलश शोभा यात्रा की भव्यता देखते बन रही थी। कलश यात्रा राम मंदिर घाट से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख चौक चौराहे होते पंडित दीनदयाल मांगलिक भवन एवं मां गायत्री यज्ञशाला में जाकर समाप्त हुई। आयोजन समिति द्वारा दिनांक 8 फरवरी से 16 फरवरी तक एक और जहां प्रभात बेला में मां महामाया मंदिर के समीप मां गायत्री मंदिर परिसर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित हो रहा है वही दोपहर बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में संगीतमय  राम कथा श्रवण का लाभ आम जनों को प्राप्त होगा
                     गौरतलब है कि नगर में आज से शुरू हो रहे संगीत मयी राम कथा एवं पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए  सागर मोती फाउंडेशन गायत्री परिवार एवं नगर वासियों के द्वारा करीब दो  माह पूर्व से तैयारी प्रारंभ कर दी गई थी। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के परिपेक्ष में नगर में एक साथ हो रहे दो बड़े धार्मिक आयोजन से पूरे नगर का माहौल भक्तिमय  हो गया है। सागर मोती फाउंडेशन के प्रमुख एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि आज से साध्वी महंत परम पूज्य प्रज्ञा भारती के मुखारविंद से राम कथा का शुभारंभ पंडित दीनदयाल मांगलिक भवन में हो रहा है वही  पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ गायत्री यज्ञ परिसर में संपन्न किया जाएगा श्री अग्रवाल ने अधिक से अधिक क्षेत्र वासियों को दोनों धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होने की अपील की है।
  इस दौरान प्रमुख रूप से गायत्री परिवार के एसपी निगम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघ चालक सुभाष जायसवाल, 12 बटालियन के कप्तान मरावी, टीआर शर्मा, अशोक केशरी, शिव अग्रवाल, अशोकअग्रवाल, राजेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अशोक जायसवाल, रामसेवक गुप्ता, विपिन पाठक रामाशंकर दूबे , आर एस तिवारी, राजाराम कश्यप, प्रदीप अग्रवाल गायत्री परिवार के राजू केसरी, अरुण जायसवाल, विनोद राहगीर चंद्रावती देवी, इदू केसरी, अजय केसरी, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बजरंग गुप्तापार्षद मुकेश जायसवाल, राजेश सोनी, ललिता प्रमोद कश्यप, विजय रावत, सनोज श्वेता दास, अनीता गुप्ता, बबन सिंह, रमेश केशरी पवन गुप्ता, अशोक जैन, नवल अग्रवाल, अजय जायसवाल, अतुल गुप्ता, सुमित गुप्ता अंकित गुप्ता बहादुर सिंह मोहन ठाकुर संदीप अग्रवाल, राजेंद्र सोनी, सोनू चौबे,  मुकेश कुमार, पप्पू केसरी, विपुल सिंह,  जगरनाथ गुप्ता, रतन सोनी, अमित गुप्ता, अविनाश गुप्ता प्रेमचंद गुप्ता, अनूप कश्यप  बलकेश प्रजापति, श्याम कुशल पांडे, ललन पासवान रामधन गुप्ता विनोद पासवान, ध्रुव ठाकुर,  अनिल प्रजापति,  जितेंद्र कुशवाहा, सुजीत मालाकार, भरत शर्मा, प्रहलाद विश्वकर्मा, अशोक ठाकुर,  राजकिशोर पाल, विजय कुमार गुप्ता, सुनील प्रजापति, ओम गुप्ता चंदन गुप्ता रघुनंदन रवि, राहुल गुप्ता, अजय सोनी, रुपेश सोनी, विनायक मिश्रा, ललन पासवान, विनोद केसरी, छट्टू प्रसाद गुप्ता, राकेश कश्यप, अनूप कश्यप, आशीष कुमार गुप्ता, निशांत गुप्ता, सोनू ठाकुर सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्री राम भक्त जन्माष्टमी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई
 *जशपुर से आया परंपरागत नर्तक दल रहा आकर्षण कार्य केंद्र*  जशपुर से 50 लोगों का परंपरागत नर्तक दल भव्य शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा के साथ चल रहा था जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र था नर्तक दल के साथ श्रद्धालु जमकर थिरके।
 *पुष्प वर्षा से हुआ कलश यात्रियों का स्वागत*  आज जब हजारों श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा निकाली तो इनके स्वागत के लिए पूरा नगर भी उमड पाड़ा नगर में दर्जनों जगह नगर वासियों के द्वारा पुष्प वर्षा के साथ कलश यात्रियों का स्वागत किया गया।

Categorized in: