भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई इंडिया की कार बीते कुछ सालों से ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। एक बार फिर हुंडई इंडिया बीते महीने यानी अप्रैल, 2024 में हुई बिक्री में देश की दूसरी टॉप सेलिंग कार कंपनी बन गई। इस दौरान हुंडई इंडिया ने 50,000 से अधिक कार की बिक्री की। बता दें कि बीते महीने एक बार फिर हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) कंपनी की टॉप सेलिंग कार बन गई। इस दौरान हुंडई क्रेटा ने कुल 15,447 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। यानी कंपनी के दूसरे मॉडल जैसे एक्सटर, वेन्यू, अल्काजार और वरना जैसे मॉडल एक बार फिर हुंडई क्रेटा से पीछे रह गए। आइए जानते हैं हुंडई क्रेटा के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार।

हुंडई क्रेटा के 35000 आर्डर पेंडिंग

बता दें कि कंपनी ने जनवरी, 2024 में अपनी टॉप सेलिंग एसयूवी हुंडई क्रेटा का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया था। लॉन्च होने के 4 महीने के अंदर ही हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को 1,00000 से अधिक बुकिंग मिल गई। कंपनी के सीईओ तरुण गर्ग के अनुसार, अभी भी हुंडई क्रेटा की 35,000 यूनिट बुकिंग पेंडिंग है। बता दें कि हुंडई क्रेटा ने मार्च 2023 में कुल 16,458 यूनिट एसयूवी की बिक्री की थी। इस दौरान हुंडई क्रेटा कंपनी की टॉप सेलिंग कार के अलावा देश की भी दूसरी सबसे अधिक बिक्री करने वाली कार बन गई थी।

70 से अधिक सेफ्टी फीचर्स से लैस है एसयूवी

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के केबिन में एक नया 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नया 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग, वॉइस कैपेबल पैनोरमिक सनरूफ, 8-वे पावर एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, फ्रंट वेंटीलेटेड सीट और D-कट स्टीयरिंग व्हील जैसे शानदार फीचर दिए गए हैं। कुल मिलाकर हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में 70 से अधिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट का मार्केट में मुकाबला किया सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर से होता है।

कुछ ऐसा है कार का पावरट्रेन

बता दें कि कार के लाइनअप में एक नया 1.5L-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 160bhp की अधिकतम पावर और 253Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि कार में पहले से ग्राहकों को 1.5 लीटर NA पेट्रोल इंजन मिलता है जो 115bhp की अधिकतम पावर और 144Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरी ओर कार में 1.5 लीटर डीजल इंजन भी दिया गया है जो 116bhp अधिकतम पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

Categorized in: