अंबिकापुर। रेलवे स्टेशन अंबिकापुर के वेंटिंग हाल में फ्रेश होने गए वृद्ध का मोबाइल अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट जीआरपी थाना शहडोल में दर्ज कराई गई थी, जिस पर रेलवे पुलिस बिलासपुर ने केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक कयामुद्दीन अंसारी पिता स्व. अब्दुल्लाह अंसारी 59 वर्ष, निवासी पाली प्रोजेक्ट कॉलोनी बीरसिंहपुर पाली जिला उमरिया मध्य प्रदेश, बीते 28 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन अंबिकापुर आने के बाद वेटिंग हाल में फ्रेश होने गए थे। इस दौरान उनका मोबाइल वहीं छूट गया था। बाद में जब वे मोबाइल लेने के लिए गए तो मौके पर मोबाइल फोन नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल का पता नहीं चलने पर इसकी रिपोर्ट जीआरपी थाना शहडोल में दर्ज कराई थी। इस पर अग्रिम कार्रवाई करते हुए बिना नंबरी केस डायरी सदर कार्यालय रेल रायपुर के माध्यम से रेलवे पुलिस बिलासपुर को भेजी गई थी, जिस पर तस्दीक के बाद पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।

Categorized in: