अंबिकापुर। अंबिकापुर-जबलपुर-अंबिकापुर सहित दर्जन भर ट्रेनों का परिचालन आगामी 4 से 5 दिनों के लिए बंद रहेगा। संबंधित ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यात्रा करने से पूर्व यदि 16 नवंबर से 20 नवंबर तक यात्रा के लिए किसी ने टिकट बुक कराई है, तो उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह तीसरी लाइन के कमिशनिंग का कार्य होना बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर रेल मंडल में तीसरी लाइन कमीशनिंग का कार्य होने के कारण अंबिकापुर-जबलपुर, बिलासपुर-रीवा, रीवा-चिरमिरी सहित करीब 10 एक्सप्रेस ट्रेनों और लगभग 6 पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन 4 से 5 दिनों तक बाधित रहेगा। बिलासपुर मंडल के करकेली स्टेशन में तीसरी लाइन कमीशनिंग के लिए चलने वाले एनआई कार्य की वजह से जबलपुर-अंबिकापुर ट्रेन संख्या 11265 आगामी 16 से 19 नवंबर तक तथा अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन 17 से 20 नवंबर तक बाधित रहेगी।

Categorized in: