पुलिस टीेम ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
अंबिकापुर। नाबालिग को डरा-धमका कर जबरन दुष्कर्म एवं गर्भपात कराने के मामले में गांधीनगर थाना पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया 15 नवम्बर को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि विजय मिस्त्री उसकी नाबालिग भतीजी के साथ 5-6 माह पूर्व डरा-धमकाकर जबरन दुष्कर्म किया था। घटना के बारे में किसी को बताने पर वह जान से मारने की धमकी दिया था। इधर नाबालिग गर्भवती हो गई थी। इसके बाद आरोपी युवक नाबालिग को दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया था। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने थाना गांधीनगर में धारा 64(2)(ड), 65(1), 88, 351(3) बीएनएस एवं पोक्सो एक्ट की धारा 6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। पुलिस टीम ने आरोपी विजय मिस्त्री 6 वर्ष निवासी सकालो किशुननगर, थाना गांधीनगर को गिरफ्तार करके घटना के संबंध में पूछताछ की तो वह नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म एवं गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाना स्वीकार किया। आरोपी को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, निरीक्षक अशोक शर्मा, उपनिरीक्षक रश्मि सिंह, महिला आरक्षक त्रिलोचनी राजवाड़े, आरक्षक घनश्याम देवांगन, ऋषभ सिंह सक्रिय रहे।

Categorized in: