अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेरसा में एक युवक हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। इस दौरान कुछ लोग उसका वीडियो बना रहे थे। देखते ही देखते युवक को करंट का झटका लगा और वह बिजली के खंभे से नीचे जमीन पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान रघुवीर खलखो के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। घायल युवक को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर पर चढ़ने के बाद करंट की चपेट में आते नजर आ रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौका निरीक्षण की है। गांव के लोगों व प्रत्यक्षदर्शियों से पुलिस पूछताछ की है।

Categorized in: