अंबिकापुर। मणिपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया बीते 23 जून को नाबालिग लड़की घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई थी, जो देर शाम तक वापस नहीं लौटी। स्वजन ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह व्यक्त किया था, जिस पर केस दर्ज करके पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में विवेचना में लगी पुलिस टीम ने अपहृत बालिका एवं मामले के आरोपी विक्की सिंह पिता गोपाल सिंह 21 वर्ष निवासी माल सलामी चौक, थाना माल सलामी पटना बिहार को राधानगर जिला साहबगंज (झारखंड) से कब्जे में लिया। महिला पुलिस अधिकारी को नाबालिग ने जबरन दुष्कर्म करने की जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक रश्मि सिंह राज, सहायक उप निरीक्षक अनिल पांडे, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, महिला प्रधान आरक्षक मालती तिवारी, आरक्षक उमाशंकर साहू, कुश सोनी, अनिल सिंह, वीरेंद्र सिंह, रमेश राजवाड़े सक्रिय रहे।

Categorized in: