नवागढ़ से पुलिस की गिरफ्तार, 20100 नगद, 19 मोबाइल फोन, 21 एटीएम कार्ड सहित अन्य साक्ष्य बरामद

girija thakur 

अंबिकापुर। आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाकर लाखों करोड़ों का दांव लगाने वाले 03 मास्टरमाइंड सटोरियों को पकडऩे में सरगुजा पुलिस को सफलता मिली है। आरोपियों से पुलिस ने 19 नग मोबाइल एवं 20 हजार 100 रुपये नगद सहित अन्य साक्ष्य बरामद किए हंै। रेंज के साइबर थाना एवं कोतवाली थाना पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई से सटोरियों में हड़कंप मचा हुआ है। सट्टा में हार-जीत का लेखा जोखा रखने हेतु प्रयोग किए गए दस्तावेजों की पुष्टि होने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपी अपने जान-पहचान के लोगों को मोबाइल में स्काई एक्सचेंज का लिंक भेजकर अवैध सट्टा खिला रहे थे। आरोपियों से जप्त मोबाइल में पुलिस को सट्टा खेलने एवं खिलाने के साथ ही फोन पे ऐप में लेन-देन संबंधी साक्ष्य मिले हैं। हालांकि जिन सटोरियों का पर्दाफास पुलिस की है, इनका कनेक्शन बिलासपुर से होने और लाखों की बरामदगी जैसी चर्चा भी सुर्खियों में है। हालांकि अभी मामले की जांच पूरी नहीं हुई है, ऐसे में सट्टा बाजार को लेकर बड़ा पर्दाफास भी पुलिस कर सकती है।

 

सरगुजा पुलिस ‘ऑपरेशन विश्वासÓ के तहत अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त संदेहियों, आरोपियों की लगातार धरपकड़ करने में लगी है। इसी क्रम में 13 मई को कोतवाली थाना की पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन सटोरिये आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा, अमित मिश्रा उर्फ पहलू, शुभम केशरी अपने संपर्क एवं जान-पहचान के लोगों को स्काई एक्सचेज लिंक भेजकर आईपीएल मैच गुजरात टाइटन्स व कोलकता किंग राइडर्स के बीच चल रहे टी-20 मैच में ऑनलाईन सट्टा खेलने व खिलाने का काम कर रहे हैं। पुलिस टीम ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामार कार्रवाई की तो तीन संदिग्ध व्यक्ति नवागढ़ आलमबाग में मोबाइल ऑपरेट करते हुए मिले। पुलिस टीम ने मौके पर मिले आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा 30 वर्ष, अमित मिश्रा उर्फ पहलू 30 वर्ष व शुभम केसरी 28 वर्ष सभी निवासी सत्तीपारा शिव मंदिर के पास से पूछताछ की, तो इनकी संलिप्तता सट्टा खेलने-खिलाने में सामने आई। कार्रवाई में कोतवाली थाना से उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक द्वय अभिषेक पाण्डेय व अभिषेक दुबे, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक उपेंद्र सिंह, मंटू गुप्ता, रिंकू गुप्ता शिव राजवाड़े शामिल रहे।

मोबाइल में सटोरियों के विरूद्ध मिले साक्ष्य
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया अमित मिश्रा ऊर्फ पहलू से जप्त एप्पल मोबाइल फोन आईफोन-15 से वाट्सएप में किए गए चैट, फोन पे ऐप में लेन-देन संबंधी सट्टा खेलने व खिलाने का साक्ष्य प्राप्त हुआ। आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा से सट्टा खेलने व खिलाने वाले लोगों द्वारा दिया गया एटीएम कार्ड व शुभम केशरी से हार-जीत का लेखा-जोखा से संबंधित सट्टा खेलने व खिलाने वाले लोगों का पासबुक व चेक बुक तथा मोबाइल जिसमें सट्टा खेलने वाले लोगों का फोन पे एप्लीकेशन डाउनलोड कर पैसे का लेन-देन करने जैसा साक्ष्य पाया गया। तीनों आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 19 मोबाइल, 03 पास बुक, 02 नग चेक बुक, 21 एटीएम कार्ड एवं 20 हजार 100 रुपये नगद व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।


सटोरियों में न्यायिक अभिरक्षा में भेजी पुलिस
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ करने पर तीनों सटोरियों ने अपने संपर्क एवं जान-पहचान के लोगों को स्काई एक्सचेंज का लिंक भेजकर आईपीएल मैच गुजरात टाइटन्स व कोलकता किंग राइडर्स के चीच चल रहे टी-20 मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलना व खिलाना स्वीकार किया है। सटोरियों के पास से मिले सबूत के बाद कोतवाली थाना में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7, 8 का अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पकड़े गए सटोरियों में एक आयुष सिन्हा पूर्व में भी सट्टा खिलाने के मामले में पकड़ाया था, उस पर पुलिस कार्रवाई भी की थी।

Categorized in: