मार्च की कार सेल्स रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है। हर बार इस लिस्ट में राज करने वाली मारुति की कारों का इस पार टॉप पोजीशन से सूपड़ा साफ हो गया है। जी हां, मार्च में जिस कार ने नंबर-1 का खिताब हासिल किया वो टाटा पंच है। टाटा के लिए लगातार शानदार सेल्स करने वाली पंच ने पिछले महीने 17,547 यूनिट के साथ सभी को पीछे छोड़ दिया। वहीं, इस लिस्ट में दूसरी पोजीशन पर हुंडई क्रेटा रही। यानी पहली दो पोजीशन पर SUV का कब्जा रहा। वहीं, टॉप-10 की लिस्ट में 5 SUV, 3 हैचबैक, 1 सेडान और 1 MPV शामिल रही। चलिए सबसे पहले आपको टॉप-10 कारों की लिस्ट दिखाते हैं।

टॉप-10 कार सेल्स मार्च 2024
रैंक मॉडल मार्च 24 मार्च 23 ग्रोथ %
1 टाटा पंच 17,547 10,894 61
2 हुंडई क्रेटा 16,458 14,026 17
3 मारुति वैगनआर 16,368 17,305 -5
4 मारुति डिजायर 15,894 13,394 19
5 मारुति स्विफ्ट 15,728 17,559 -10
6 मारुति बलेनो 15,588 16,168 -4
7 महिंद्रा स्कॉर्पियो 15,151 8,788 72
8 मारुति अर्टिगा 14,888 9,028 65
9 मारुति ब्रेजा 14,614 16,227 -10
10 टाटा नेक्सन 14,058 14,769 -5

मारुति डिजायर की 15,894 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 13,394 यूनिट का था। यानी इसे 19% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति स्विफ्ट की 15,728 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 17,559 यूनिट का था। यानी इसे 10% की ईयरली डिग्रोथ मिली। मारुति बलेनो की 15,588 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 16,168 यूनिट का था। यानी इसे 4% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

महिंद्रा स्कॉर्पियो की 15,151 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 8,788 यूनिट का था। यानी इसे 72% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति अर्टिगा की 14,888यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 9,028 यूनिट का था। यानी इसे 65% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति ब्रेजा की 14,614 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 16,227 यूनिट का था। यानी इसे 10% की ईयरली डिग्रोथ मिली। टाटा नेक्सन की 14,058 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 14,769 यूनिट का था। यानी इसे 5% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

Categorized in: