पुलिस ने पति, सास व जेठ के विरूद्ध केस दर्ज किया
girija thakur
अंबिकापुर। महाराजा गली अंबिकापुर निवासी सुशीला सिन्हा पति हरिशंकर सिन्हा ने ससुराल में पति सहित अन्य के द्वारा क्रूरतापूर्वक व्यवहार करने व निर्मम मारपीट की रिपोर्ट महिला थाना में दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के विरूद्ध केस दर्ज कर जांच में लिया है। विवाहिता ने बताया है कि आरोपितों के द्वारा पूर्व में भी उसके साथ व भाई, मां के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था, जिस पर चार साल से पति हरिशंकर सिन्हा, जेठ गणेश सिन्हा के खिलाफ न्यायालय में मारपीट एवं तलाक का केस चल रहा था। वर्ष भर पहले वह पति, सास के बुलाने पर अपने ससुराल आ गई थी। यहां कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा, इसके बाद पति ने पुराना केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया, तो वह परिवार बस जाएगा सोच कर केस वापस ले ली। इसके बाद पति एवं सास के द्वारा रोज मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पति ने दूसरा शादी करने की बात कहकर घर से निकल जाने कहा। भाई दूज के दिन उसे मायके जाने से सास ने मना कर दिया और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज की। डण्डा से वार करने पर हाथ फ्रैक्चर हो गया। दबाव में वह इसका रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाई। विवहिता ने बताया है कि वह घरेलू खर्च के साथ ही बच्ची व आटो का खर्च, स्कूल फीस का खर्च स्वयं वहन कर रही थी। 18 दिसंबर की रात पति व सास ने उसके स्कूल जाने को लेकर मारपीट की, वह बेहोश हो गई थी। 19 दिसंबर को कमरे में बंद करके बच्ची के सामने मारपीट की गई। विवाहिता ने घर में फर्श पर कांच का बोतल तोड़कर उसमें घसीटते हुए मारपीट करने लगे और गला दबाने का प्रयास किया, जिससें उसे शरीर के विभिन्न हिस्से में चोटें आई है। आरोप है कि मारपीट के बाद पति व जेठ उसके कार्यस्थल स्कूल पहुंचे और वाइस प्रिंसपल को धमकाते हुए उसे स्कूल से निकाल देने कहा नहीं तो स्कूल संचालित नहीं होने देने की धमकी दी। प्रिंसपल को भी फोन करके स्कूल से निकालने कहा गया। पुलिस ने आरोपितों के विरूद्ध धारा 498 ए, 506 आईपीसी का केस दर्ज किया है।

Categorized in: