रायपुर। आबकारी व्यवस्था में राज्य सरकार बड़ा बदलाव करने जा रही है। आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में प्रदेश में शराब की बिक्री केवल प्लास्टिक की बोतलों में की जाएगी। इसके पीछे सरकार का तर्क शराब में होने वाली मिलावट को पूरी तरह रोकना है।

31 मई तक ही मिलेगी कांच के बोतलों में शराब
मंत्री लखनलाल देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया की 31 मई तक शराब कांच और प्लास्टिक दोनों तरह की बोतलों में उपलब्ध रहेगी। लेकिन 31 मई के बाद कांच की बोतलों को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और शराब पूर्ण रूप से प्लास्टिक की बोतलों में ही मिलेगी। मंत्री ने दावा किया कि प्लास्टिक की बोतलों में किसी भी तरह की मिलावट करना संभव नहीं होगा, जिससे उपभोक्ताओं को शुद्ध उत्पाद मिलेगा।

1 जून से प्रदेश की शराब दुकानों का बदल जायेगा  नजारा 
इस दौरान उन्होंने पिछली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में शराब के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समय शराब दुकानों पर दो-दो काउंटर चलते थे, जो भ्रष्टाचार का प्रतीक थे। उन्होंने आगे कहा की ‘डबल इंजन’ सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। अब 1 जून से प्रदेश की शराब दुकानों का नजारा पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा।

Categorized in: