राजेंद्र ठाकुर (राजू)
ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर

बलरामपुर अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर बलरामपुर सेमरसोत अभयारण्य में वन विभाग द्वारा बाघ एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य में श्रीनिवास टेनेटी (IFS), उप निदेशक, एलिफेंट रिज़र्व सरगुजा ने कहा कि बाघ केवल एक वन्यजीव नहीं बल्कि स्वस्थ जंगल और समृद्ध पर्यावरण के प्रतीक हैं। यदि बाघ सुरक्षित रहेंगे तो जंगल सुरक्षित रहेंगे और जंगल सुरक्षित रहेंगे तो मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा।
इस अवसर पर जागरूकता रैली संगोष्ठी चित्रकला निबंध भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने वन अधिकारियों कर्मचारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वन एवं वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया। वहीं
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी उपस्थित लोगों ने वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण अवैध शिकार की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Categorized in: