मेरठ, । अश्लील वीडियो प्रकरण में के बाद सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित बने अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के अदालत में दिए बयानों के बाद रमेश चंद गुप्ता देहरादून में जाकर छुप गया था। गुप्ता की फरारी पर लगातार पुलिस की किरकिरी हो रही थी, जिसके बाद गुप्ता के परिवार और रिश्तेदारों में संपर्क किया गया। देहरादून में गुप्ता एक दोस्त के घर में रुका हुआ था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था अश्लील वीडियो

सदर बाजार में रहने वाले अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता का अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया था। उसके बाद किशोरी ने अदालत में दिए बयानों में रमेश चंद गुप्ता और भाजपा के महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी, उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव गोयल सिक्का पर सामूहिक दुष्कर्म छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों को मुकदमे में आरोपित बना दिया है। तभी से गुप्ता फरार हो गया था। गुप्ता की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही थी, जबकि भाजपा के दोनों नेताओं की जांच में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य

गुप्ता के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। उसके घर से लैपटॉप, सीपीयू और लड़कियों के कपड़े भी बरामद किए गए थे। सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि रमेश चंद गुप्ता पहले हरिद्वार उसके बाद देहरादून अपने एक दोस्त के घर पहुंच गया था। इसी बीच में मसूरी के एक होटल में भी रुके था। गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे सघन पूछताछ कर रही है। पूछताछ में दोनों भाजपा नेताओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Categorized in: