छत्तीसगढ़ में नेताओं, मंत्रियों विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष समेत विधायकों को आवास आवंटित कर दिया गया है। राज्य शासन ने जिसे लेकर आदेश जारी कर दिया है राज्य शासन के द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार अब छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री निवास के ठीक सामने शासकीय आवास में दिखाई देंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को छत्तीसगढ़ स्पीकर आवंटित किया गया है।

छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को A1 सिविल लाइन शंकर नगर स्थित आवास दिया गया है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री अरुण शाह को d8 सिविल लाइन रायपुर का आवास मिला, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को C3 सिविल लाइन स्थित निवास, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को B5/1 पुराना कमिश्नर बांग्ला शंकर शंकर नगर निवास, मंत्री रामविचार नेताम शंकर नगर स्थित C5 सिविल लाइन निवास, मंत्री दयाल दास बघेल को पुराना वनरक्षक बांग्ला B5 जेल रोड आवास, मंत्री केदार कश्यप फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित राजातालाब C3 एवं C4 आवास, मंत्री लखन लाल देवांगन को C4 शंकर नगर रायपुर निवास, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को C2 शंकर नगर रायपुर निवास, मंत्री ओपी चौधरी को D5/9 शंकर नगर रायपुर निवास, मंत्री लक्ष्मी रजवाड़ों को d7 शंकर नगर रायपुर निवास, मंत्री टैंक राम वर्मा को B5/10 शंकर नगर रायपुर निवास इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक किरण देव को B5 सिविल लाइन निवास दिया गया है।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एवं छत्तीसगढ़ क्लब के पास के साथ मुख्यमंत्री निवास के ठीक सामने का शासकीय आवास और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत को एवं गांधी उद्यान के पीछे शासकीय आवास आवंटित किया गया है।

Categorized in: