रायपुर । आपसी रंजिश के चलते रायपुर में चाक़ू चल गया। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना 4 जून की मध्यरात्रि का है। प्रार्थी ऋषि मलिक अपने दोस्त दीपक कुमार और मामा नानू नेताम के साथ अपने नानी के घर से खाना खाकर अपने घर मोतीलाल नगर कोटा जा रहे थे। कुकुरबेडा सामुदायिक भवन के पास तीनो आरोपी राज, जेडी उर्फ आकाश, अतुल बैठे थे। आरोपियों की प्रार्थी से रंजिश थी। तीनों ने प्रार्थी रोका और गालीगलौच करने लगे। प्रार्थी ने मना किया तो आरोपी राज एवं अतुल ने उसे पकड़ लिया और जेडी उर्फ आकाश ने अपने जेब में रखे चाकू से उसकी पसली और कंधे पर तथा उसके दोस्त दीपक के पेट मे चाक़ू से वार कर दिया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध धारा कायम कर विवेचना मे लिया गया। शिकायत दर्ज होने के चंद घंटो मे आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपी जेडी उर्फ आकश नायक से एक बटनदार चाकू जब्त किया गया। आरोपी जेडी उर्फ आकाश नायक, अतुल महानंद, राज अग्रवाल को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी
जेडी उर्फ आकाश पिता सुरेन्द्र नायक उम्र 22 वर्ष सा. कुकुरबेडा बर पेड के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर
अतुल महानंद पिता अगस्ती महानंद उम्र 23 वर्ष सा. कुकुरबेडा सामुदायिक भवन के पास, थाना सरस्वती नगर रायपुर

Categorized in: