Meson Valves India IPO: मेसन वाल्व्स इंडिया के आईपीओ में निवेशक कल 12 सितंबर तक दांव लगा सकते हैं। यह इश्यू निवेशक 8 सितंबर को ओपन हुआ था। इसे आज सोमवार को करीबन 24 गुना सब्सक्राइब किया गया। बता दें कि कंपनी आईपीओ के जरिए 31.09 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसका इश्यू प्राइस 102 रुपये तय किया गया है। कंपनी के आईपीओ में 30.48 लाख इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है। इसमें से 1.59 करोड़ रुपये के 1.56 लाख शेयर मार्केट मेकर के लिए रिजर्व हैं।

क्या चल रहा GMP
ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 100 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है। यानी लिस्टिंग डे पर 98% का मुनाफा हो सकता है। आपको बता दें कि इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। नेट ऑफर साइज का आधा हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और बाकी का 50 प्रतिशत हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल और इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित है।

कितना लगा सकते हैं दांव
कुल इश्यू पोस्ट इश्यू पेड-अप इक्विटी का 30 प्रतिशत होगा। इश्यू प्राइस 102 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. न्यूनतम बोली 1,200 इक्विटी शेयरों के लिए है। मतलब रिटेल निवेशक केवल 1,200 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनकी कीमत 1,22,400 रुपये है। जबकि उच्च नेटवर्थ वाले व्यक्तियों द्वारा न्यूनतम निवेश 2,44,800 रुपये (2,400 शेयर) है।

पुणे की है कंपनी
पुणे बेस्ड वाल्व सप्लायर्स 11.37 करोड़ रुपये के प्लांट, मशीनरी की खरीद और 11.95 करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के लिए फ्रेश इश्यू  आय का उपयोग करेगा। बाकी  फंड  का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों और निर्गम व्ययों के लिए किया जाएगा।

Categorized in: