अंबिकापुर। सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने और आकस्मिक सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए थाना मणीपुर, लखनपुर क्षेत्रान्तर्गत ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया गया और संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने हाईवे एसडीओ निखिल लकड़ा, आरटीओ अधिकारी बंटी द्विवेदी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कैवर्त्य, थाना प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक सीपी तिवारी एवं थाना प्रभारी लखनपुर सम्पत पोटाई के साथ, थाना मणीपुर व लखनपुर क्षेत्रान्तर्गत हाईवे के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया, साथ ही संबंधित अधिकारियों को सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट जगहों को चिन्हांकित कर सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान रोड मार्किंग, परिवहन स्टॉपर, स्पीड ब्रेकर, सांकेतिक बोर्ड, परिवहन सावधानी बोर्ड, स्पीड मार्किंग, स्पीड लिमिट बोर्ड, जंक्शन दिशा-सूचक बोर्ड इत्यादि लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम पंचायत से समन्वय स्थापित करके सड़क दुर्घटना के रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करने, पर्याप्त लाइट की सुविधा के लिए क्रेडा से पत्राचार करके आवश्यक सुधार की पहल करने के निर्देश दिए गए।

Categorized in: