भैयाथान। सूरजपुर जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन में विकासखण्ड भैयाथान के भास्करपारा कोयला खनन परियोजना अंतर्गत प्रभावित ग्राम खाड़ापारा, दनौलीखुर्द, केवरा में पुनर्वास व पुर्नव्यवस्थापन को लेकर प्रकाश इंडस्ट्रीज द्वारा दिए गए आकड़ों के तहत किए गए जमीन अधिग्रहण व परिवारों की संख्या को लेकर शुक्रवार को तीनों पंचायत भवन में ग्रामसभा का आयोजन ग्रामसभा प्रभारी सरपंच-सचिव व प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया।
ग्राम खाड़ापारा में ग्राम सभा प्रभारी लक्की बब्बू एक्का, पंचायत सचिव सतीश, सरपंच रामधारी सिंह व प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों की उपस्थिति में दिए गए आकड़ों के तहत बताया गया कि प्रभावित क्षेत्र में 58 खातेदार हंै परिवारों की संख्या 109 है, जिनका 21.710 हेक्टेयर की भूमि अधिग्रहण किया गया है तथा वन अधिकार पट्टा प्राप्त खातेदार 17 हंै, वही परिवारों की संख्या 16 है, जिनका 8.910 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण किया गया है। ग्राम दनौलीखुर्द में ग्राम सभा प्रभारी किशन सोनवानी, सरपंच सपना सिंह, सचिव सीताराम यादव के द्वारा प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि यहां 07 खातेदार हंै, परिवारों की संख्या 21 जिनका 25.710 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण किया गया है। ग्राम केवरा में ग्राम सभा प्रभारी हनुमान प्रसाद दुबे, सरपंच शिवशंकर सिंह, सचिव अरविंद कुशवाहा की उपस्थिति में प्रभावित लोगों को बताया गया कि 66 खातेदार हंै परिवारों की संख्या 170 व 21.200 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित किया गया है, जबकि 18 वन अधिकार पट्टा प्राप्त खातेदार जिनकी परिवारों की संख्या 35 है, उनका 14.850 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण किया गया है। इसकी जानकारी ग्रामसभा में प्रभावित लोगों को दी गई। ग्राम सभा के दौरान खाड़ापारा निवासी अम्बर कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम खाड़ापारा में 59 भूस्वामी माइंस को भूमि देने के लिए राजी हो गए हैं, इन्हें जल्द मुआवजा देने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि ग्रामसभा में बैठक के दौरान जिनकी भूमि अधिग्रहित नहीं की गई है, ऐसे लोग भी नौकरी के चाहत में विरोध कर रहे हैं। अब इनके विरोध को प्रशासन या माइंस कैसे शांत करेगा यह देखना दिलचस्प होगा।

Categorized in: